{"_id":"58a59fb24f1c1bbc5cd8404d","slug":"companies-invest-in-places-like-jharkhand-tata","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड जैसी जगहों में निवेश करें कंपनियां: टाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड जैसी जगहों में निवेश करें कंपनियां: टाटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Feb 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
रतन टाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमशेदपुर में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए टाटा समूह के संरक्षक रतन टाटा ने गुरुवार को कहा कि झारखंड में विशाल संभावना है। उन्होंने घरेलू और वैश्विक कंपनियों से विशाल निवेश अवसर को भुनाने की गुजारिश की। रतन टाटा ने जमशेदपुर में टाटा स्टील से अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के अंतर्गत, भारत खुद को एक नए भारत के रूप में पेश करने की दहलीज पर है। मोमेंटम झारखंड ग्लोबल इनवेस्टर्स सम्मेलन 2017 में बोलते हुए टाटा ने कहा कि भारत के पास विशाल अवसर हैं। अगर देश केवल परंपरागत औद्योगीकृत क्षेत्रों पर ध्यान देता है तो आगे नहीं बढ़ पाएगा। इसलिए आधार को व्यापक बनाने की और अन्य स्थानों पर भी औद्योगीकरण का विस्तार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
टाटा ने कहा कि झारखंड ऐसा ही एक स्थान है। इसकी अकूत खनिज संपदा, इसकी प्राकृतिक सुंदरता और विकास का रोमांच गजब का है। मुझे लगता है कि भारत के और भारत के बाहर के लोगों, हम सभी को झारखंड जैसी जगहों में इस अवसर को लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन