{"_id":"62ec414c697735315209d7ed","slug":"chhattisgarh-minister-t-s-singh-deo-said-congress-can-win-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : गुजरात में गरजे छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव, बोले- कांग्रेस जिंदा है.. लोग भाजपा से नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : गुजरात में गरजे छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव, बोले- कांग्रेस जिंदा है.. लोग भाजपा से नाराज
Fri, 05 Aug 2022 03:29 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, अहमदाबाद/ रायपुर
पीटीआई, अहमदाबाद/ रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 05 Aug 2022 03:29 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस जिंदा है और चुनाव जीतने की स्थिति में है। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया कि शराबबंदी के बावजूद गुजरात में हर साल 25,000 करोड़ रुपये की शराब बिकती है और यह भाजपा और उसकी सरकार के संरक्षण के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन
टीएस सिंह देव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मंत्री टी एस सिंह देव ने गुरुवार को कहा कि गुजरात में कांग्रेस पूरी तरह से जीवित है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराकर आगामी विधानसभा चुनाव जीत सकती है। कांग्रेस ने टी एस सिंह देव और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को दिसंबर में होने वाले गुजरात चुनावों के लिए कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
टी एस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा ने गुजरात में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव की रणनीति बनाने के लिए बैठकें कीं। मंत्री एस देव ने कहा कि यहां पहुंचने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि गुजरात की वास्तविकता बाहरी लोगों के सामने पेश किए जाने से अलग है। लोग गुस्से में हैं। वे भी डर में जी रहे हैं। गुजरात के लोग अब तंग आ चुके हैं और सरकार बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि कांग्रेस यहां जिंदा है और चुनाव जीतने की स्थिति में है। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया कि शराबबंदी के बावजूद गुजरात में हर साल 25,000 करोड़ रुपये की शराब बिकती है और यह भाजपा और उसकी सरकार के संरक्षण के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि गुजरात में शराब और ड्रग माफिया पर प्रवर्तन निदेशालय कभी छापा क्यों नहीं डालता? गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि पार्टी ने 182 में से कम से कम 125 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। साथ ही कहा कि हम आने वाले हफ्तों में लगभग 2,000 जनसभाओं के माध्यम से लोगों से परामर्श करने के बाद ही अपना घोषणापत्र तैयार करेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के लिए एक आम घोषणापत्र के अलावा, हम 182 विधानसभा सीटों में से प्रत्येक के लिए अलग घोषणापत्र भी घोषित करेंगे क्योंकि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में मुद्दे अलग हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि हाल ही में नकली शराब की बिक्री से हुई मौतों जैसे भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए पार्टी आने वाले दिनों में पूरे गुजरात में यात्रा या विरोध प्रदर्शन करेगी।