{"_id":"5c18ef09bdec2257216b82ea","slug":"chhattisgarh-elections-demand-raises-for-deputy-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में उठी डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग, राहुल को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में उठी डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग, राहुल को लिखा पत्र
Tue, 18 Dec 2018 08:54 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत ने प्रदेश में जहां 15 साल से जमी भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया वहीं अब भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार में डिप्टी सीएम की मांग भी उठने लगी है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज ने कांग्रेस हाईकमान से प्रदेश में किसी आदिवासी विधायक को डिप्टी सीएम बनाने की मांग रखी है। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र के माध्यम से मांग रखी है।
विज्ञापन
इस पत्र में आदिवासी समाज ने कहा कि राज्य की ज्यादातर आबादी आदिवासियों की है। इसमें बस्तर और सरगुजा जैसे राज्य शामिल हैं। ऐसे में आदिवासी वर्ग से आने वाले किसी विधायक को प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बना देना चाहिए, क्योंकि इससे आदिवासियों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के मुखिया के रूप में भूपेश बघेल ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इनके साथ टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अब छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल गठन की प्रकिया भी शुरू हो जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 12 से 14 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मंत्री के रूप में किस वर्ग से कितने लोगों को प्रतिनिधित्व मिलता है।
विज्ञापन