{"_id":"5db826aa8ebc3e93d965a674","slug":"chhatt-puja-2019-ecr-operates-special-trains-for-bihar-and-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा के लिए ईसीआर इन रूटों पर चला रही है स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा के लिए ईसीआर इन रूटों पर चला रही है स्पेशल ट्रेनें
Tue, 29 Oct 2019 05:27 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 29 Oct 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
EAST COAST Railway
- फोटो : Greater Jammu
छठ पूजा के अवसर पर ईस्ट कोस्ट रेलवे बिहार के पटना व भागलपुर और झारखंड के हटिया के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रही है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बुधवार को बताया कि उड़ीसा के पुरी से हटिया और भागलपुर के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ईसीआर ने बताया कि पुरी-हटिया-पुरी स्पेशल ट्रेन बुधवार को पुरी से दोपहर 1.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4 बजे हटिया पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हटिया से गुरुवार को सुबह 9 बजे चलकर उसी दिन रात्रि 11 बजे पुरी पहुंचेगी। इस रूट पर ट्रेन का ठहराव भुवनेश्वर, कटक, ढेंनकाल, अंगुल, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा, राउरकेला रेलवे स्टेशन पर रहेगा।
विज्ञापन
पुरी-भागलपुर-पुरी छठ स्पेशल ट्रेन पुरी से 30 अक्तूबर और 6 नवंबर को सुबह 10.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन भागलपुर से 31 अक्तूबर और 7 नवंबर को सुबह 8.30 बजे चलकर शाम 6.45 बजे पुरी पहुंचेगी। पुरी से भागलपुर के बीच इस ट्रेन का ठहराव खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, भद्रक, बालासोर, हिजली, मिदनापुर, बांकुरा, अद्रा, आसनसोल, दुर्गापुर, सैन्थया, रामपुरहाट, गुमानी, बरहरवा और साहिबगंज स्टेशन पर रहेगा।
विज्ञापन
पुरी-पटना-पुरी छठ स्पेशल ट्रेन 2 नवंबर को सुबह 9.25 बजे ओडिशा से चलकर अगले दिन सुबह 6.15 बजे पटना पहुंचेगी। 3 नवंबर को वापसी में यह ट्रेन पटना से दोपहर 1.45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.45 बजे पुरी पहुंचेगी। पुरी से पटना के बीच इस ट्रेन का ठहराव खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, भद्रक, बालासोर, हिजली, मिदनापुर, बांकुरा, अद्रा, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा और भक्तिपुर स्टेशन पर रहेगा।