फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   chairman chhattelal devoted paved pier

चेयरमैन छट्टेलाल निगम ने निभाया वादा, मां-बहनों को समर्पित किया पक्का घाट

Wed, 23 Nov 2016 08:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
chairman chhattelal devoted paved pier
छट्टेलाल निगम

रूद्रपुर में वरूथनी नदी के तट को पूरी तरह से रिवर फ्रंट के रूप विकसित किया गया है। नदी के तट पर करोड़ों की लागत से पक्के घाट बनाए गए हैं। इन घाटों को चेयरमैन छट्ठेलाल निगम ने माताओं-बहनों को समर्पित किया। छट्ठेलाल निगम ने कहा कि छठ के महा पर्व पर हजारों की संख्या में महिलाएं यहां सूर्य को अर्ध्य देने यहां पहुंचती हैं। जब हमारी माता-बहनें इस घाट पर पहुंचती थीं, तो यहां मौजूद कीचड़ और गंदगी उनका स्वागत करती थी। जो हमारे लिए बहुत ही शर्म की बात है। कीचड़, गंदगी के कारण माता बहनों को कई तकलीफों का सामना करना पड़ता था।

विज्ञापन


छट्ठेलाल निगम ने बताया कि उन्होंने नगर की महिलाओं से पक्का घाट बनवाने का वादा किया था। उन्होंने न सिर्फ अपना वादा पूरा किया बल्कि साबरमती, लखनऊ और बनारस की तर्ज पर रूद्रपुर के बरूथनी नदी के तट को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित करवाया। पक्के घाट का उद्धघाटन करते समय निगम ने कहा कि अब छठ के पर्व पर अर्ध्य देने आई माताओं, बहनों का कीचड़ स्वागत नहीं करेगी।
विज्ञापन


निगम ने बताया की बथुआ रिवर फ्रंट को बनारस से भी बड़ा बनाया गया है। ये घाट 500 मीटर लंबा और सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। पूर्वांचल में बनारस के बाद ये घाट सबसे बड़ा आधुनिक घाट होगा। जो सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। इस घाट पर हरियाली के लिए हरे पेड़ और सजावट के लिए नए सुंदर लैम्प, गमलें आादि भी लगाए गए हैं। इसके अलावा इस घाट पर लोगों के सैर-सपाटे को भी ध्यान में रखा गया है। लोगों के बैठने के लिए फिक्स कुर्सियां और भव्य पार्क का निर्माण छट्टेलाल निगम ने करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed