{"_id":"6237add8c460b11b372b74d2","slug":"cabinet-meeting-of-shivraj-government-on-26-27-march-in-pachmarhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार मंत्रिमंडल की बैठक 26-27 मार्च को पचमढ़ी में, 25 मार्च शाम को बस से रवाना होंगे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार मंत्रिमंडल की बैठक 26-27 मार्च को पचमढ़ी में, 25 मार्च शाम को बस से रवाना होंगे मंत्री
Mon, 21 Mar 2022 04:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भोपाल।
एजेंसी, भोपाल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Mar 2022 04:12 AM IST
सार
चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवराज सिंह चौहान नेतृत्व वाली नीत राज्य सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक 26 और 27 मार्च को पचमढ़ी में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठक के एजेंडे के अनुसार इसमें मध्य प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर चर्चा होगी। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल के 30 सदस्यों के साथ इस चिंतन बैठक में शामिल होने के लिए 25 मार्च की शाम बस से पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे। चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे।
विज्ञापन