{"_id":"58f1ddef4f1c1bbc7fcf8dd0","slug":"bjp-alleags-that-tez-pratap-did-show-his-many-properties-in-2015-elections-affidavit","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज प्रताप के पास बेनामी संपत्ति, चुनावी हलफनामे में छिपाई: बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज प्रताप के पास बेनामी संपत्ति, चुनावी हलफनामे में छिपाई: बीजेपी
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 15 Apr 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव ( फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी घोटाले को लेकर सवालों के घेरे में आए लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव पर बीजेपी ने कई आरोप लगाए हैं। बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी का कहना है कि तेज प्रताप ने अपने चुनावी हलफनामे में करोड़ों की जमीन का जिक्र नहीं किया। ये जमीन ओरंगाबाद में है साथ ही उन्होंने करीब 2.29 करोड़ का लोन लिया हुआ है वह भी हलफनामे से गायब है।
विज्ञापन
मोदी का ये भी आरोप है कि तेज प्रताप जिस कंपनी के डॉयरेक्टर थे उसमें वे सबसे ज्यादा शेयर होल्डर हैं। इसका जिक्र भी चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है। हालांकि आरजेडी ने मोदी के इन आरोपों को गलत ठहराया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि मोदी के आरोपों का कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन
हलफनामे में कुछ भी नहीं छुपाया है। मोदी ने मांग की है कि मुख्यमंत्री जल्द ही तेज प्रताप के खिलाफ सख्त कदम उठाएं। तेज प्रताप के घोषणा पत्र को देखा जाए तो उसमें करीब 2 करोड़ के लोन का जिक्र है। साथ ही उनके नाम 11 प्लॉट है यह भी दिखाया गया है, लेकिन औरगांबाद में जमीन का कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन