Bihar: तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुनाव की वजह से किया जा रहा ड्रामा
तेज प्रताप को लेकर वायरल हो रही तस्वीरों पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने लालू परिवार और तेज प्रताप पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालू परिवार एक बार फिर से मुश्किलों में फंसता नजर आ रहा है। तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ये सब चुनाव को लेकर ड्रामा किया जा रहा है।
'लालू प्रसाद का पूरा परिवार ड्रामा कर रहे हैं'
लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा कि मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई? मुझे क्यों पीटा गया? अब अचानक उनमें सामाजिक जागृति आ गई है। वे सब एक हैं। वे अलग नहीं हुए हैं... चुनाव नजदीक हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया और यह ड्रामा किया जा रहा है।
जब मुझे पीटा गया, तब उनका सामाजिक न्याय कहां था? - ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय ने कहा कि सबको पता है कि क्या हुआ। अगर उन्हें (लालू प्रसाद यादव के परिवार को) सब पता था तो उन्होंने मुझसे उसकी शादी क्यों करवाई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई? मुझे अपने तलाक की जानकारी मीडिया से मिली। मुझे जो भी जानकारी मिली, वह सब मीडिया के जरिए मिली... मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है... उनसे पूछिए, मेरी जिंदगी बर्बाद करने की क्या जरूरत थी? जब मुझे पीटा गया, तब उनका सामाजिक न्याय कहां था?
ऐश्वर्या ने कहा कि वे हर चीज का दोष मुझ पर मढ़ते हैं। अब जब यह बात सामने आ गई है, तो उसका 12 साल से अफेयर चल रहा है और महिला को दोषी ठहराना सबसे आसान है। मुझे कब न्याय मिलेगा? मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी।
#WATCH | Patna, Bihar: "... Why was my life ruined? Why was I beaten? Now they have suddenly had a social awakening. They are all together. They have not separated... The elections are near, that is why they have taken such a step and created this drama...," says RJD leader Tej… pic.twitter.com/DC2BXUdJO2— ANI (@ANI) May 26, 2025
लालू ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से निकाला
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित करने की घोषणा की थी। तेज प्रताप की अनुष्का यादव के साथ एक निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह सख्त कदम उठाया था। लालू यादव ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करती है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। अतः मैं उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से उसकी किसी भी प्रकार की भूमिका न पार्टी में होगी, न परिवार में।
उन्होंने कहा कि तेज प्रताप अब अपने जीवन के निर्णय स्वयं लें और उनसे संबंध रखने वाले लोग भी स्वविवेक से सोच-समझकर कदम उठाएं। लालू ने यह स्पष्ट किया कि वह सदैव लोक लाज और नैतिक मूल्यों के पक्षधर रहे हैं और राजद की परंपरा भी यही रही है।पार्टी में इस निर्णय के बाद हलचल तेज हो गई है। राजद के भीतर तेज प्रताप की हालिया गतिविधियों को लेकर असंतोष पहले से ही था, जिसे अब सार्वजनिक रूप दे दिया गया है। हालांकि लालू यादव के इस कड़े कदम को आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की छवि को सुधारने की कोशिश माना जा रहा है।
तेज प्रताप पर क्या बोले तेजस्वी?
तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप के वायरल पोस्ट पर स्पष्ट कहा कि यह सब उन्हें पसंद नहीं है। वहीं लालू प्रसाद के फैसले का उन्होंने समर्थन किया। पटना में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक बात स्पष्ट है कि मुझे यह सब चीजें न अच्छी लगती है और न मैं यह सब बर्दाश्त करता हूं। मैं जनता के दुख-सुख में साथ रहता हूं। उनके मुद्दों को उठाता हूं। मैं नेता विरोध हूं। बिहार के प्रति मैं समर्पित हूं। जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है तो मेरा मानना है कि राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग होता है। चूंकि वह बालिग हैं, इसलिए वह अपने निजी जीवन के फैसल ले सकते हैं। उन्हें अपने फैसले लेने का अधिकार हैं। उनके लिए क्या सही होगा और किस निर्णय से नुकसान होगा? इसका निर्णय वह खुद लें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.