फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bihar: Deputy CM says rising prices of petrol and diesel are good, trillions of rupees have been spent in vaccine

बिहार: डिप्टी सीएम बोलीं- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर हो रहा प्रोपगैंडा, वैक्सीन में खर्च हुए हैं खरबों रुपये 

Fri, 12 Nov 2021 07:33 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा Published by: Amit Mandal Updated Fri, 12 Nov 2021 07:33 PM IST
सार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों की वजह से गन्ना किसानों को हो रहे नुकसान पर सवालों के जवाब में डिप्टी सीएम ने यह बात कही।

विज्ञापन
Bihar: Deputy CM says rising prices of petrol and diesel are good, trillions of rupees have been spent in vaccine
बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की डिप्टी सीएम और भाजपा नेता रेणु देवी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को सही ठहराते हुए केंद्र सरकार के खर्चों को गिनाया। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन बनवाने में सरकार के खरबों रुपए खर्च हुए हैं। लोगों को इसकी भी चिंता करनी चाहिए। वैक्सीन लगवाकर हम स्वस्थ रहेंगे, तो आगे भी पैसा कमाते रहेंगे। शुक्रवार को बेतिया में उन्होंने यह बात कही। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम रेणु देवी शुक्रवार को बगहा में एक शुगर मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने बारिश और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों की वजह से गन्ना किसानों को हो रहे नुकसान के सवालों के जवाब में यह बात कही।
विज्ञापन


सरकार ने वैक्सीन बनवाने में खरबों रुपये खर्च किए
डिप्टी सीएम ने कहा कि जो लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सवाल कर रहे हैं, वो प्रोपगैंडा कर रहे हैं। मैं जनता और किसान भाइयों से अपील करना चाहती हूं कि सरकार ने 100 करोड़ लोगों के लिए वैक्सीन बनवाने में खरबों रुपये खर्च किए हैं और वैक्सीन लगवाकर लोगों को सुरक्षित किया है। हमने छोटे-छोटे बच्चों को वैक्सीन लगवाकर उनका भविष्य सुरक्षित किया है। लोगों को इस बात को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए। अभी डीजल का दाम 10 रुपये तक कम हुआ है, आगे भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed