फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bhopal Hostel: Women accused director for helding in captive and assaulting for 6 months

भोपाल रेप कांड: महिला को जबरन एडल्ट फिल्में दिखा 6 महीने तक करता रहा यौन शोषण

Sun, 12 Aug 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 12 Aug 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
Bhopal Hostel: Women accused director for helding in captive and assaulting for 6 months

पिछले हफ्ते भोपाल के हॉस्टल में रहने वाली 20 साल की मूक-बधिर लड़की ने निदेशक अश्विनी शर्मा पर बंधक बनाकर बलात्कार करने का और दो लड़कियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। अब चौथी महिला सामने आई है और उसने निजी हॉस्टल के निदेशक पर खुद को बंधकर बनाकर रखने और लगातार 6 महीने तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


केवल दो दिनों के अंदर अन्य दो महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हैं। निदेशक शर्मा को बुधवार रात बहुत से आपराधिक आरोपों जिसमें बलात्कार, गलत तरीके से बंधक बनाने, धमकी देने और दलितों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली चौथी महिला ने बताया, 'मुझे बंधक बनाकर रखा गया, एडल्ट फिल्में देखने पर मजबूर किया गया और 6 महीने तक बलात्कार हुआ।' 
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी की मांगों को पूरा करने से मना कर दिया तो उसका बर्बरता पूर्ण यौन शोषण किया गया। धार जिले की 23 साल की महिला उन चार महिलाओं में से एक है जिन्हें कि शर्मा ने कथित तौर पर अलग घरों में रखा हुआ था। भोपाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने कहा, 'मैं इंदौर पुलिस के संपर्क में हूं और उन्हें एक केस दर्ज करने के लिए कहा है और केस को आगे की जांच के लिए भोपाल पुलिस के पास भेजने को कहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अश्विनी शर्मा, बिहार के मुजफ्फरपुर के आरोपी ब्रजेश ठाकुर की तरह ही सत्ताधारी भाजपा का करीबी है। शुक्रवार को वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा, 'अश्विनी शर्मा राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का कार्यकर्ता है और उसपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आशीर्वाद है। वीडियो में शर्मा चौहान के पैर छूता हुआ नजर आ रहा है।' हालांकि भाजपा ने इन आरोपो को नकारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed