फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bangkok Lakshmi-Ganesh, the market Dhanteras

बैंकाक के लक्ष्मी-गणेश से करें शगुन, धनतेरस के लिए सज गया बाजार

Thu, 20 Oct 2016 10:45 PM IST
टीम डिजिटल, शालू अग्रवाल
टीम डिजिटल, शालू अग्रवाल Updated Thu, 20 Oct 2016 10:45 PM IST
सार

धनतेरस और शादी समारोह के लिए तैयार चांदी बाजार, बर्तन, हटरी, सिक्के, डॅालर, नोट, लक्ष्मी-गणेश सब हैं तैयार 

विज्ञापन
Bangkok Lakshmi-Ganesh, the market Dhanteras
लक्ष्मी-गणेश जी की चांदी की मूर्ति - फोटो : शालू अग्रवाल

विस्तार

इस बार धनतेरस पर बैंकाक में बने लक्ष्मी और गणेशजी से पूजन होगा। चांदी से बनीं ये मूर्तियां देखने में बहुत सुंदर हैं। बाजार में सूरत, मुंबई, गुजरात से बनकर आए चांदी के थाल, बर्तन सेट, सिक्के, डॉलर, नोट, हटरी, दीपदान, पंचदीप, पूजा थाल, छत्र, घंटी, लड्डू गोपाल, श्रीकृष्ण और यंत्र हैं। 
विज्ञापन

चांदी का निमंत्रण पत्र भी उपलब्ध

Bangkok Lakshmi-Ganesh, the market Dhanteras
श्रीकृष्णा - फोटो : शालू अग्रवाल
शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन की जूती, डिनर सेट, चांदी का निमंत्रण पत्र, चांदी का पर्स, बटुआ, क्लच व सिंगारदानी भी खास है। गहनों से लेकर सजावटी सामान, बर्तन व पूजा के सामानों से चांदी का बाजार सजा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से 500 ग्राम तक का सिक्का

Bangkok Lakshmi-Ganesh, the market Dhanteras
गोल्ड प्लेटेड सिंक्का - फोटो : शालू अग्रवाल
सर्राफा बाजार में 10 से लेकर 500 ग्राम का चांदी का सिक्का है। लक्ष्मी-गणेश, ऊं, राम दरबार, स्वास्तिक व नवग्रह बना हुआ परंपरागत डिजायन का सिक्का बाजार में है। इंग्लिश स्टाइल में विक्टोरिया छाप, वायसराय छाप का भी सिक्का है। हॉलमार्क के पूरे चांदी के सिक्के के साथ गोल्ड प्लेटेड चांदी का सिक्का है। गोल के अलावा ओवल आकार में सिक्के हैं। चांदी में 10 रुपये से 1 हजार रुपये का नोट और डॉलर भी धनतेरस के लिए है। 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम, 100, 250 और 500 ग्राम की चांदी के सिक्के हैं। 
विज्ञापन

धनतेरस पर रहेगी इन आयटमों की धूम

Bangkok Lakshmi-Ganesh, the market Dhanteras
चांदी के सिक्के - फोटो : शालू अग्रवाल
धनतेरस पर चांदी बाजार में खरीदारी के लिए बर्तन, नोट, सिक्कों से लेकर डिनर सेट व मूर्तियों की डिमांड रहेगी। हल्की से भारी हर वजन के आइटम बाजार में हैं। नक्काशीदार के अलावा ठोस चांदी का आइटम है। इस पर गोल्ड प्लेटिंग भी हैं। 
 

चांदी का चौकोर सिक्का

Bangkok Lakshmi-Ganesh, the market Dhanteras
चांदी का सिक्का - फोटो : शालू अग्रवाल
गोल्ड प्लेटेड पूजा थाली, चांदी का पूजा थाल, चांदी के पांच बर्तन, चांदी का लोटा, चांदी का गलास, कटोरी, चम्मच, नक्काशीदार थाल, चांदी के लक्ष्मी-गणेश, चांदी की हटरी, पंच दीपदान, सात दीपदान, दीपघरा, रामदरबार, सिंहासन, छत्र, मुकुट, लड्डू गोपाल, बंसुरी, कलश, चौकी, हनुमानजी, राधा किशन, घंटी, महावीर स्वामी, पूजा की घंटी, पूजा बर्तनों का सेट, छोटा मंदिर आदि चीजें हैं। 

20 ग्राम से 2 किलो तक के लक्ष्मी-गणेश

Bangkok Lakshmi-Ganesh, the market Dhanteras
चांदी का मंदिर - फोटो : शालू अग्रवाल
लक्ष्मी-गणेश में 20 ग्राम से 2 किलो तक के लक्ष्मी-गणेश हैं। कांच में पैक लक्ष्मी-गणेशजी भी हैं। बैकांक मेड 20 ग्राम के लक्ष्मी-गणेश 850 रुपये से प्रारंभ होकर हजारों तक की कीमत में हैं।
 

शादी का कार्ड भी चांदी वाला

Bangkok Lakshmi-Ganesh, the market Dhanteras
चांदी के पांच बर्तन - फोटो : शालू अग्रवाल
महंगी शादियों के बढ़ते चलन में अब शादी का कार्ड भी निवेश का हिस्सा बन चुका है। चांदी बाजार में चांदी वाले शादी के कार्ड हैं। कलश, पत्र, पैगाम और ट्रे स्टाइल में चांदी के रेडीमेड कार्ड हैं। समधियाने को शादी का बुलावा देने के लिए लोग विशेषकर इन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। 

बैंकाक और मलेशिया का पर्स

Bangkok Lakshmi-Ganesh, the market Dhanteras
चांदी का पर्स - फोटो : शालू अग्रवाल
बैंकाक और मलेशिया से डिजायन होकर आया नक्काशी दार बटुआ व क्लच पर्स है, 322 ग्राम वजन में है। इसकी कीमत 15800 रुपये है।  छोटी-बड़ी सिंगारदानी, गिन्नी, शीशदान, ज्वैलरी बॉक्स, सिंदूरदानी आदि है। गहनों में पाजेब, बिछुए, टो रिंग, चूड़ियां, कमरबंद, बिजली, तोड़े आदि हैं। लोग अपनी पसंद, बजट और जरूरत के अनुसार सामान ले सकते हैं। 

मोजरी, पर्स, सिंगारदानी और आभूषण

Bangkok Lakshmi-Ganesh, the market Dhanteras
चांदी की जूती - फोटो : शालू अग्रवाल
शादी में लेनदेन के लिए चांदी बाजार में दूल्हा-दुल्हन की नक्काशीदार मोजरी सबसे आर्कषण का केंद्र हैं। दूल्हे की जूतियां शुद्ध ठोस चांदी में हैं। सोल से लेकर नोंक तक पूरी चांदी हैं। निवेश के लिहाज से भी यह अच्छा विकल्प है। लेनदेन में भी अच्छी है। इनका वजन 570 ग्राम और कीमत 21,800 रुपये है। दुल्हन की नक्काशीदार मोजरी हैं। पतरा से बनी ये मोजरी 125 ग्राम में हैं। कीमत 5300 रुपये है। 

100 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक का कार्ड बाजार में 

Bangkok Lakshmi-Ganesh, the market Dhanteras
चांदी की मोजरी - फोटो : शालू अग्रवाल
महंगी शादियों के अलावा बेहद खास चार से पांच मेहमानों के यहां ये कार्ड तोहफे के तौर पर बुलावे के साथ भेजे जाते हैं। खाली कार्ड डिजायन पसंद के लिए दुकानों पर है। जिन पर बर्तनों पर नाम लिखने वाली मशीन से पूरा मजमून और आयोजन की तारीखें लिखी जाती हैं। इसके बाद कांच में पैक करके यह कार्ड शगुन के साथ भेजा जाता है। 100 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक का कार्ड बाजार में हैं। जिनकी कीमत चांदी बाजार के अनुसार घटती-बढ़ती रहती है।
 
धनतेरस और शादी समारोह के लिए तैयार चांदी बाजार, बर्तन, हटरी, सिक्के, डॅालर, नोट, लक्ष्मी-गणेश सब हैं तैयार 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed