फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   telangana Assembly elecitons 2018: BJP leader Murlidhar rao hits out at congress, TDP and TRS

'कांग्रेस, टीडीपी, टीआरएस एक ही सिक्के के पहलू, तेलंगाना का विकास भाजपा ही कर सकती है' 

Sun, 21 Oct 2018 12:05 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Oct 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
telangana Assembly elecitons 2018: BJP leader Murlidhar rao hits out at congress, TDP and TRS
BJP
कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पर वोट बैंक की और बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में सभी दलों को कभी न कभी शासन का मौका मिला है और तेलंगाना में निर्वाध एवं तीव्र विकास के लिये भाजपा को मौका अवश्य मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


राव ने ‘भाषा’ से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस के साथ तेदेपा, टीआरएस भी वोट बैंक की एवं बांटने वाली राजनीति कर रहे हैं और ये एक ही सिक्के के अलग अलग पहलू हैं । इन पर विश्वास नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि टीआरएस को वोट देने का अर्थ कांग्रेस को वोट देना है। 
विज्ञापन


भाजपा महासचिव ने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के इतिहास में इन सभी दलों को कभी न कभी सत्ता में रहने का मौका मिला था। ऐसे में अगर तेलंगाना में विकास की रफ्तार को तेज करना है तो यह केवल भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने तेलंगाना में विकास कार्यों में देरी के लिए राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस को जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरलीधर राव ने आरोप लगाया कि तेलुगु और तेलंगाना के लोगों का स्वाभिमान, उनकी पहचान और उनके गौरव को कुचलने वाली कांग्रेस आज किस मुंह से उनसे वोट मांग रही है? राव ने आरोप लगाया कि जब केंद्र में राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस की सरकार थी तब तेलंगाना के किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया, ऐसे में लोगों से उनके भविष्य को सुरक्षित करने का वादा महज चुनावी नारा नहीं तो और क्या है?


तेलंगाना में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और मतगणना 11 दिसंबर को होगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले ही राज्य का दौरा कर चुके हैं। राहुल भी 20 अक्तूबर को तेलंगाना में थे। 

(भाषा इनपुट) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed