{"_id":"5d7d16158ebc3e939e46f882","slug":"anti-naxal-operation-in-sukma-chhattisgarh-three-naxals-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों ने चलाया नक्सल विरोधी अभियान, तीन नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों ने चलाया नक्सल विरोधी अभियान, तीन नक्सली ढेर
Sat, 14 Sep 2019 10:02 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार शाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया। बीते लगभग 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र में अभी तक छह नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ताड़मेटला गांव के करीब मुकरम नाला के पास पुलिस ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में डीआरजी के दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब मुकरम नाला के करीब था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से तीन नक्सलियों के शव और एक इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में बीते 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने इससे पहले क्षेत्र के दंतेवाड़ा जिले में बीती रात दो नक्सलियों को तथा आज सुबह बीजापुर जिले में एक नक्सली को मार गिराया था। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।