फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Amitabh Bachchan asked Kaun Banega Crorepati 11 participant Aasim about Cleanliness of Indore

कौन बनेगा करोड़पति में दिखेंगे इंदौर के आसिम, अमिताभ बच्चन ने की सबसे स्वच्छ शहर की तारीफ

Sat, 31 Aug 2019 05:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: आसिम खान Updated Sat, 31 Aug 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan asked Kaun Banega Crorepati 11 participant Aasim about Cleanliness of Indore
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले आसिम कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। 33 वर्षीय आसिम प्राइवेट बैंक में बतौर ब्रांच सेल्स मैनेजर कार्यरत हैं। अमिताभ के साथ केबीसी खेलते हुए उनका ये एपिसोड सोमवार को रिलीज होगा। 

विज्ञापन


हालांकि, नियमों का हवाला देते हुए आसिम ने जीती हुई राशि का खुलासा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि केबीसी के पहले सीजन से वो हर बार शो में जाने की कोशिश करते थे और लगातार प्रयास के बाद जून 2019 में उन्हें मौका मिला। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के पहले ही सवाल का जवाब सबसे पहले देते हुए वो हॉट सीट तक पहुंच गए। अमिताभ को जब ये पता लगा कि मैं इंदौर से हूं तो उन्होंने, देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की प्रशंसा की। काफी जिज्ञासा से उन्होंने शहर को स्वच्छतम बनाने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चन ने तारीफ करते हुए कहा कि आपके शहर के लोगों की जागरूकता का ही परिणाम है कि इंदौर ने लगातार तीन बार स्वच्छ शहर का खिताब हासिल किया। इंदौर में मशहूर हो चुके फायर पान के बारे में जानकर बिग बी हैरत में पड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed