फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   AIPMM President Ali Anwar says plan of Center to provide SC benefits to Muslim and Christan dalits a political gimmick

बिहार: एआईपीएमएम ने कहा- मुस्लिम, ईसाई दलितों को अनुसूचित जाति का लाभ देने की केंद्र की योजना एक राजनीतिक हथकंडा

Mon, 31 Jan 2022 01:51 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Jan 2022 01:51 AM IST
सार

एआईपीएमएम के अध्यक्ष अली अनवर ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक नौटंकी है। एनडीए सरकार, मुस्लिम और ईसाई दलितों को एससी लाभ प्रदान करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन
AIPMM President Ali Anwar says plan of Center to provide SC benefits to Muslim and Christan dalits a political gimmick
अली अनवर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र की मुस्लिम और ईसाई दलितों को एससी का दर्जा देने को लेकर समिति गठन की खबरों के बीच अब अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम महाज (एआईपीएमएम) के अध्यक्ष अली अनवर ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव है ऐसे में चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने का यह एक राजनीतिक हथकंडा है।

विज्ञापन


इस मामले पर एआईपीएमएम के अध्यक्ष अली अनवर ने एक बयान में कहा कि रंगनाथ मिश्रा आयोग ने दो समुदायों मुस्लिम और ईसाई दलितों को अनुसूचित जाति में शामिल करने और उनको लाभ देने के लिए सिफारिशें की गई थीं। 
विज्ञापन


एनडीए सरकार मुस्लिम और ईसाई दलितों को एससी लाभ नहीं देना चाहती
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है। दरअसल, केंद्र की एनडीए सरकार मुस्लिम और ईसाई दलितों को एससी लाभ बिल्कुल भी नहीं देना चाहती है। जबकि हिंदू, सिख और बौद्ध दलितों को 1950 में संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत जारी राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईपीएमएम मुस्लिम समुदाय के पिछड़े वर्गों के लिए काम करने वाला एक गैर राजनीतिक संगठन है। ऐसी खबरें थीं कि केंद्र मुस्लिम और ईसाई दलितों को एससी का दर्जा प्रदान करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए समिति गठित करने पर विचार कर रहा है।

आगे इस मामले पर अनवर ने कहा कि रंगनाथ मिश्रा आयोग ने 2007 में सिफारिश की थी कि संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 को अनुसूचित जाति के दर्जे को धर्म से अलग करने और अनुसूचित जनजातियों जैसे सभी दलितों को धर्म-तटस्थ दर्जा देने के लिए हटा दिया जाना चाहिए।


यह केवल एक राजनीतिक नौटंकी
उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार ने रंगनाथ मिश्रा आयोग की रिपोर्ट को क्यों स्वीकार नहीं किया? यह जांच करने के लिए एक राष्ट्रीय पैनल के गठन की खोज क्यों कर रही है कि क्या ईसाई या मुस्लिम धर्म में परिवर्तित दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाना चाहिए? यह केवल एक राजनीतिक नौटंकी है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार, मुस्लिम और ईसाई दलितों को एससी लाभ प्रदान करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed