{"_id":"58a5b9904f1c1bbc5cd8415e","slug":"additional-commissioner-of-income-tax-by-threatening-fines-sought-seven-lakh-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माने की धमकी देकर अपर आयकर आयुक्त ने मांगी 7 लाख की रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्माने की धमकी देकर अपर आयकर आयुक्त ने मांगी 7 लाख की रिश्वत
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
शिक्षण संस्थाओं पर एक करोड़ रुपए के जुर्माने की धमकी देकर अपर आयकर आयुक्त ने 7 लाख की रिश्वत मांगी। एसीबी ने बृहस्पतिवार को अलवर रेंज 2 के अपर आयकर आयुक्त बी.एल. यादव को सात लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा है। अधिकारी 50 हजार नकद और बाकी चैक से रिश्वत ले रहा था। एसीबी ने यादव से 50 हजार नगद एवं दो खाली चैक बरामद किए। एक चैक में साढे तीन लाख रुपए तथा दूसरे चैक में 3 लाख रुपए की राशि भरी हुई है। ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक आलोक त्रिपाठी के अनुसार धनपत सिंह और अमरसिंह मिलकर अलवर में शिक्षण संस्थाएं चलाते थे, लेकिन कुछ समय पूर्व दोनों अलग हो गए। धनपत सिंह ने लिखित शिकायत दी कि सोसायटी के अधीन चल रही संस्थाओं को उन्होंने ले लिया है।
विज्ञापन
इस बात की भनक यादव को लगी, तो उन्होंने बार-बार फोन कर कर एक करोड़ का जुर्माना लगाने की बात कहने लगे। यादव ने जेल जाने तक की धमकी दी। धमकाया कि 10 लाख रुपए पहुंचाएं। शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने मामले में दखल दिया। यादव ने दो घंटे में सात लाख रुपए की व्यवस्था करने को कहा और नकद नहीं हो तो चैक देने को कहा था। एसीबी के अनुसार यादव के जयपुर स्थित निवास की भी तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन