{"_id":"60be27a78ebc3e36e6325c2f","slug":"aap-mp-bhagwant-mann-alleged-captain-amarinder-singh-for-scam-in-purchase-of-fateh-kit","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सांसद भगवंत मान का आरोप- कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने फतेह किट खरीद में किया घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सांसद भगवंत मान का आरोप- कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने फतेह किट खरीद में किया घोटाला
Mon, 07 Jun 2021 07:35 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:35 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के नेता भगवंत सिंह मान ने व्यंग्य कसते हुए कहा है कि पंजाब सरकार अलीबाबा 40 चोर की तरह बर्ताव कर रही है और वह जनता का पैसा लूटकर अपनी जेबें भरने में लगी हुई है...
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : Amar Ujala (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत सिंह मान ने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर फतेह किट खरीद में घोटाला करने का आरोप लगाया है। मान ने कहा है कि पंजाब सरकार ने 837 रुपये वाली फतेह किट को 1338 रुपये के महंगे मूल्य में खरीद कर पंजाब के लोगों की जेबों पर डाका डाला है। इससे आम आदमी की गाढ़ी कमाई को फर्जी और योग्य कंपनियों के नाम पर लुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योग्य कंपनियों को माल खरीद का ठेका देकर उनसे अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के नेता भगवंत सिंह मान ने व्यंग्य कसते हुए कहा है कि पंजाब सरकार अलीबाबा 40 चोर की तरह बर्ताव कर रही है और वह जनता का पैसा लूटकर अपनी जेबें भरने में लगी हुई है। राज्य के विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं और इसमें भारी पैसा खर्च करने के लिए तरह-तरह से पैसे इकट्ठे किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि जो फतेह किट बाजार में 837 रुपये में उपलब्ध हो सकती है, उसकी खरीद में 1338 रुपये क्यों खर्च किये गये। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को इस घोटाले पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन