{"_id":"5d77c40b8ebc3e93c125f9c2","slug":"a-pakistani-man-detained-in-border-village-in-barmer-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
Tue, 10 Sep 2019 09:10 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 10 Sep 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से सटे राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पाक नागरिक ने बाड़मेर के मुनाबाव अकली गांव से सटी सीमा पर तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने जैसे ही उसे देखा तुरंत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सूचना दी। मौके पर पहुंची बीएसएफ की टीम ने पाक नागरिक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बीएसएफ अधिकारियों ने पकड़े गए पाक नागरिक का नाम बताने से इनकार किया है।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान से सटे बाड़मेर, जैसलमेर एवं श्रीगंगानगर जिलों में कई बार पाक घुसपैठिए पकड़े गए हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटाने के बाद से बीएसएफ सीमा पर पहले से अधिक सक्रिय है।
विज्ञापन