{"_id":"602c3e4e3a9ecb435e2315f7","slug":"90-leaders-of-ljp-may-go-to-in-jdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजपा में बड़ी टूट संभव, 90 नेताओं ने जदयू में शामिल होने का मन बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोजपा में बड़ी टूट संभव, 90 नेताओं ने जदयू में शामिल होने का मन बनाया
Wed, 17 Feb 2021 07:13 AM IST
Jeet Kumar
कुमार निशांत, पटना।
कुमार निशांत, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Feb 2021 07:13 AM IST
विज्ञापन
चिराग पासवान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले खुद को किंगमेकर मानकर वोट मांगने वाले चिराग पासवान के सामने अब असंतुष्टों की बहुत बड़ी चुनौती है। विधानसभा चुनाव में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजने की बात कर रहे थे, लेकिन अब उनकी पार्टी के लगभग 90 नेताओं ने जदयू में शामिल होने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
लोजपा के कद्दावर नेता केशव सिंह का दावा है कि जदयू में शामिल होते ही वह सबसे पहले लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान पर केस करेंगे। केशव का कहना है कि चिराग ने भाजपा और जनता दल यूनाइटेड दोनों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
जानकारों का मानना है कि केंद्र में भी अब चिराग पासवान को कोई जगह नहीं मिलने वाली है। बिहार चुनाव नतीजे के बाद चिराग ने 5 दिसंबर को लोजपा के प्रदेश कार्यसमिति, सभी प्रकोष्ठों एवं जिला इकाइयों को भंग कर दिया था।
विज्ञापन
कुछ नेताओं के असंतोष को दबाने और पार्टी को संभावित टूट से बचाने के लिए ऐसा किया गया था, लेकिन अब तक पुनर्गठन नहीं किया गया है। जिस पार्टी को रामविलास पासवान ने खड़ा किया था अब उस पार्टी के बंगले को भी खतरा होता दिख रहा है।