फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   3 Hyderabad youth trafficked to Malaysia in the name of job returned to India

सुषमा स्वराज की मदद से वतन लौटे मानव तस्करी का शिकार हुए तीन युवक

Thu, 25 Jan 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Thu, 25 Jan 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
3 Hyderabad youth trafficked to Malaysia in the name of job returned to India
शेख अहमद - फोटो : ANI

हैदराबाद के तीन युवकों को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मानव तस्करी के चंगुल से छुड़ाया। तीनों युवकों की नौकरी दिलाने के नाम पर मलेशिया में तस्करी कर दी गई थी। तीनों शनिवार 19 जनवरी को सुषमा स्वराज की मदद से देश वापस लौटने में सफल रहे हैं। उन्हें मेगा स्टील कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक एजेंट ने मलेशिया भेज दिया था। हालांकि वहां पहुंचने के बाद उन्हें मजदूरों की तरह काम करना पड़ा।

विज्ञापन


वतन लौटे तीन युवकों में से एक शेख अहमद इब्राहिम ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सैय्यद शोएब नाम के एक एजेंट ने मुझे, मेरे भाई मोहम्मद बिलाल और मेरे कजिन मोहम्मद मतीन अली को मलेशिया की मेगा स्टील कंपनी में नौकरी का ऑफर दिया। वहां पहुंचने के बाद काम देने वालों ने हमें मजदूरों की तरह काम करने को कहा।
विज्ञापन


कुछ समय बाद तीनों में से एक ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्विट किया और कुआलालंपुर में स्थित भारतीय उच्चायोग से संपर्क किया। जिसके बाद उन्हें वहां से निकाला गया। अहमद ने बताया कि उन्होंने ट्विटर पर सुषमा स्वराज से संपर्क किया और उन्हें मंत्री से तुरंत रिस्पॉन्स मिला। हमें घर वापस आने में मदद करने के लिए धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि वे हमारे जैसे लोगों की आगे भी मदद करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed