फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   27 new cases of corona infection in Jharkhand total number of infected reached 350

झारखंड में कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 350 हुई

Sun, 24 May 2020 04:26 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 24 May 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
27 new cases of corona infection in Jharkhand total number of infected reached 350
कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला - फोटो : PTI

झारखंड लौटे प्रवासी श्रमिकों के कारण कोरोना वायरस का संक्रमण और तेजी से फैलने लगा है। शनिवार को संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 350 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


कोडरमा में 21 मई को एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई, जिसके शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई। स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों के 27 नए मामले आए, जिन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 350 हो गई है।
विज्ञापन


कल देर शाम तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 323 बताई गई थी। शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 350 संक्रमितों में से 179 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। आज संक्रमित पाए गए लोगों में 21 प्रवासी मजदूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के 350 संक्रमितों में से 141 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि चार की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 205 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। इस बीच मुंबई से कोडरमा आने के बाद 21 मई को एक प्रवासी युवक की मौत हो गई थी जिसमें आज कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई।

इससे पूर्व राज्य में कोरोना वायरस से मौत 21 अप्रैल को रांची के हिंदपीढ़ी की एक महिला की हुई थी जो मौत के समय संक्रमणमुक्त हो चुकी थी। कोडरमा के सहायक चिकित्साधिकारी डा. एबी प्रसाद ने आज इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुंबई से लौटने के बाद इस 39 वर्षीय युवक का स्वैब जांच के लिए लिया गया था तथा उसे सरकारी पृथक-वास केन्द्र में रखा गया था, जहां उसकी जांच रिपोर्ट आने के पहले ही 21 मई को निधन हो गया।


उन्होंने बताया कि युवक की जांच रिपोर्ट आज आई और वह पॉजिटिव पाई गई है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रांची में अब तक कुल 114 संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से दो की मौत हो चुकी है जबकि 95 ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed