फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   2000 note is not good for economy: Baba Ramdev

2000 का नोट हमारे देश के लिए ठीक नहीं : बाबा रामदेव

Mon, 20 Feb 2017 07:19 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 20 Feb 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
2000 note is not good for economy: Baba Ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि 2000 का नोट हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है, इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा। यह ले जाने में आसान है और इससे अवैध लेन-देन को बढ़ावा मिलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश सरकार के नमामि नर्मदे सेवा यात्रा में शामिल होने आए बाबा रामदेव ने यह भी कहा है कि वह किसी एक पार्टी के समर्थक नहीं हैं। जो पार्टी अच्छा काम करेगी, वह उसका समर्थन करेंगे। चाहे फिर वह कांग्रेस हो या भाजपा। देश में कालेधन के खिलाफ प्रचार प्रसार करते रहे बाबा रामदेव ने सोमवार को यहां कहा कि वह 2000 के नोट को नापसंद करते हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह से लोग छोटी मोटी खरीददारी नहीं कर पाते, क्योंकि दुकानदार के पास छुट्टे देने के लिए पैसे नहीं होते। लिहाजा यह नोट हर लिहाज से ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'अब विदेशों में जमा कालेधन पर प्रहार करने की जरूरत'

2000 note is not good for economy: Baba Ramdev
बाबा रामदेव

एक सवाल के जवाब में रामदेव ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश में जमा कालेधन पर चोट पहुंची है, लेकिन अब विदेशों में जमा कालेधन पर प्रहार करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अभी दो साल बाकी हैं, उम्मीद है कि विदेश में जमा कालेधन को वापस भारत लाने के लिए मोदी कोई बड़ा कदम उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पद काफी शक्तिशाली होता है। वह कुछ भी कर सकता है। अपनी कोई अलग पार्टी बनाने के सवाल पर रामदेव ने कहा कि ऐसा कोई इरादा नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी का समर्थन किया था, क्योंकि देश में राजनीतिक संकट का माहौल था।

मोदी ने भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने का भरोसा दिलाया था। मोदी का अब तक यही रिकार्ड रहा है कि जो कहा था, वो करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि शराब पूरी तरह बंद होनी चाहिए, ये महात्मा गांधी का भी सपना था। शराब सामाजिक बुराइयों को जन्म देती है और व्यक्ति को अकर्मण्य बनाती है।

बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि कोई भी राजनीतिक दल स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा नहीं देना चाहता। विदेशी कंपनियों ने देश में 50 लाख करोड़ रुपये के बाजार पर कब्जा जमा रखा है। कोई भी राजनीतिक दल इस मुद्दे को नहीं उठाता क्योंकि सभी विदेशी कंपनियों से चंदा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed