{"_id":"6285867db3baee22ab6395de","slug":"13-year-old-girl-kidnapped-from-tigri-area-and-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: तिगड़ी से दिनदहाड़े अपहरण कर 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: तिगड़ी से दिनदहाड़े अपहरण कर 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार को दबोचा
Thu, 19 May 2022 05:21 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 19 May 2022 05:21 AM IST
सार
वारदात के कई दिन बाद भी किशोरी बहुत ज्यादा सदमे में है और उसे छत्तरपुर स्थित एक एनजीओ में रखा हुआ है। दक्षिण जिला उपायुक्त बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी से किशोरी(13) दिनदहाड़े अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी के साथ तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे और उसे मथुरा, यूपी ले गए। आरोपियों ने किशोरी को नशीला पदार्थ भी पिला दिया था।
विज्ञापन
किशोरी कई दिनों तक नशे में रही। तिगड़ी थाना पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा गया है। वारदात के कई दिन बाद भी किशोरी बहुत ज्यादा सदमे में है और उसे छत्तरपुर स्थित एक एनजीओ में रखा हुआ है। दक्षिण जिला उपायुक्त बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि किशोरी 24 अप्रैल को शाम पांच बजे घर से सब्जी खरीदने बाजार गई थी। शनि बाजार करीब दो किमी था। किशोरी ने शनि बाजार जाने के लिए ऑटो लिया। ऑटो चालक शाहरूख किशोरी को शनि बाजार छोडने की बजाय ओखला ले गया और वहां अपने एक नाबालिग दोस्त व दूसरे दोस्त आकाश को बुला लिया।
विज्ञापन
ओखला में किशोरी को नशीला शीतल पेय पिला दिया। आरोप है कि यहां पर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद ये किशोरी को जेजे कैंप तिगड़ी ले। यहां पर इनका चौथी दोस्त सलमान चेसी आ गया। यहां पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी रात भर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते है। आरोपी है कि किशोरी के निजी अंग में नुकीली चीज डाल दी।
सलमान चेसी चार लड़कों के साथ किशोरी को कोसी कलां ले गए और। वहां उसे दिन भर रखा और अगले दिन उसे दिल्ली ले आए। इसके बाद उसे तिगड़ी इलाके में छोड़ दिया। पीड़िता अपने पिता से डरती थी। इस कारण व साकेत मेट्रो स्टेशन चली गई। यहां से पुलिस को सूचना दी गई। साकेत मेट्रो स्टेशन से एक महिला ने 26 अप्रैल को पुलिस को सूचना थी।
सूचना के बाद एएसआई दिलबाग सिंह साकेत मेट्रो स्टेशन पहुंचे और किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस ने पहले एक नाबालिग को पकड़ा। इसके बाद तिगड़ी निवासी मोहित बाबा(20) और आकाश(19) को पकड़ लिया। सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद संगम विहार निवासी शाहरुख(20) को पकड़ लिया। तिगड़ी थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि और आरोपी तो इस वारदात में शामिल नहीं है।
कई दिनों तक नशे में रही किशोरी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने किशोरी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दिया था। किशोरी कई दिनों तक नशे में रही। वह जब साकेत मेट्रो स्टेशन पर मिली थी उस समय भी किशोरी नशे जैसी हालत में थी। बच्ची की एम्स में मेडिकल जांच करवाई गई। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।
पुलिस ने शुरू में अपहरण की एफआईआर की थी-
पुलिस ने शुरू में किशोरी की अपहरण की एफआईआर की थी। जांच में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो गई तो पुलिस ने एफआईआर में दुष्कर्म, रास्ता रोकने, आपराधिक षड़यंत्र व पोक्सो की धारा जोड़ी दी गई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जिस ऑटो में किशोरी का अपहरण किया गया था उस ऑटो की भी तलाश की जा रही है।