{"_id":"5c35890cbdec2256d22f87fd","slug":"molestation-incident-happened-in-vistara-airlines-mumbai-delhi-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: विस्तारा के विमान में महिला से छेड़खानी, 65 वर्षीय व्यवसायी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई: विस्तारा के विमान में महिला से छेड़खानी, 65 वर्षीय व्यवसायी गिरफ्तार
Wed, 09 Jan 2019 11:11 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Air Vistara
विस्तारा की फ्लाइट में एक बार फिर छेड़खानी का मामला सामने आया है। 41 वर्षीय महिला ने मुंबई- दिल्ली के बीच विमान में दिल्ली के एक 65 वर्षीय व्यवसायी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह घटना विस्तारा के मुंबई से दिल्ली के बीच विमान के अंदर की बताई जा रही है। महिला की शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 354 अ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन
Mumbai: A 41-year-old woman alleged sexual assault by a 65-year-old Delhi businessman onboard Vistara airlines Mumbai-Delhi flight. Case registered. Accused has been granted bail.
— ANI (@ANI) January 9, 2019विज्ञापन
यह पहली बार नहीं जब विस्तारा की फ्लाइट में ऐसी घटना हुई हो। इससे पहले पिछले साल मार्च महीने में पुणे के 62 वर्षीय व्यक्ति को केबिन क्रू के साथ छेड़खानी करने के आरोप में सीआईएसएफ के हवाले किया गया था। यह घटना लखनऊ से दिल्ली के बीच विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK997 में हुई थी।
विज्ञापन