{"_id":"6ac24d4cdc7e5928b7094119","slug":"bjp-state-president-ravindra-chavan-says-namo-seva-gatha-will-also-set-a-record-just-like-hanuman-ansh-in-mumb-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण बोले- ‘हनुमान अंश’ की तरह ‘नमो सेवा गाथा’ भी बनाएगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण बोले- ‘हनुमान अंश’ की तरह ‘नमो सेवा गाथा’ भी बनाएगा रिकॉर्ड
Sun, 04 Oct 2026 06:29 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:29 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक पहल की शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन में सेवा भावना, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और सुशासन की प्रेरणादायी यात्रा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी अभियान के तहत ‘नमो सेवा–अनसुनी कहानियां’ नुक्कड़ नाटक पहल की महाराष्ट्र में शुरुआत मुंबई के केसी कॉलेज में की गई। कार्यक्रम में भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले कलाकारों और आयोजकों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के संघर्ष, सेवा भावना, राष्ट्रनिष्ठा और जनसेवा की यात्रा को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाना है। पिंपरी-चिंचवड़ के कलाकार नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में प्रस्तुत करेंगे। 15 अक्टूबर 2026 तक राज्य के प्रत्येक जिले में एक बड़े नाटक का मंचन किया जाएगा, जबकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 नुक्कड़ नाटक आयोजित करने की योजना है। इस तरह पूरे महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर इस अभियान को चलाया जाएगा। साथ ही, नवोदित कलाकारों को भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरण और सामाजिक संदेश देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
‘नमो सेवा गाथा’ भी रिकॉर्ड बनाएगा: रविंद्र चव्हाण
कार्यक्रम के दौरान रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से देशवासियों को सेवा भावना, सुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है। उनके जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘नमो सेवा गाथा’ एक सराहनीय पहल है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह नवोदित कलाकारों की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिकॉर्ड बनाया, उसी तरह ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक भी रिकॉर्ड कायम करेगा।
कई प्रमुख नेता रहे मौजूद
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, मुंबई की महापौर रितू तावडे, भाजपा के प्रदेश महासचिव निरंजन डावखरे, विधायक अमित गोरखे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक इस शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद रहे।