फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants shot shopkeeper in azamgarh

यूपीः बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 13 Oct 2019 12:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot shopkeeper in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
यूपी के आजमगढ़ में रानी की सराय थाने के अधौरी गांव के पास शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को दो गोली मारकर घायल कर दिया। सीने और गर्दन में गोली से घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय वह दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था।
विज्ञापन


मौके पर सीओ सदर और सीओसिटी पहुंचकर मुआयना किया। घेराबंदी कर बथमाशों की तलाश की जा रही। घायल श्याम सिंह (50) रानी की सराय थाने के अंधौरी गांव का निवासी है। उसकी रानी की सराय बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल और वेल्डिंग की दुकान है।
विज्ञापन


वह रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। जैसे ही गांव के पास पहुंचा की दो बाइक पर सवार बदमाश पहुंचे और दो गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश फायर करते हुए फरार हो गये। गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में दहशत मच गयी। आनन फानन में लोग उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी। तलाशी के दौरान दो खोखा बरामद की। तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय केशव द्विवेदी ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है। अभी तक कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed