{"_id":"5c5aab0ebdec2273783029c9","slug":"mg-motors-india-signs-a-deal-with-five-banks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MG Motors ने अपनी गाड़ी की लांचिंग से पहले किया, पांच बैंकों से करार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
MG Motors ने अपनी गाड़ी की लांचिंग से पहले किया, पांच बैंकों से करार
Wed, 06 Feb 2019 03:08 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Wed, 06 Feb 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
MG motors
भारतीय आॅटो मोबाइल जगत में लगातार बढ़ती संभावनाएं देखकर MG मोटर्स भी जल्द भारत में अपनी पहली एसयूवी लांच करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए रास्ता खोलते हुए उपभोक्ताओं एवं डीलरों को वाहन ऋण मुहैया कराने के लिये निजी क्षेत्र के पांच बैंकों के साथ करार किया है।
विज्ञापन
कंपनी ने एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और यस बैंक के साथ यह करार किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह एक सप्ताह पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के साथ किये गये करार से अलग है।’’ कंपनी का कहना है कि इन करारों से उसके उपभोक्ताओं और डीलरों को वित्तीय मदद मिलेगी।
विज्ञापन
MG मोटर्स की नई एसयूवी को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कार में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार होंगे। हाल ही में कंपनी ने एक टीजर के साथ इसके नाम की अधिकारिक घोषणा की है। नई कार का नाम MG Hector रखा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कंपनी का पहला प्रोडक्ट एक कॉम्पेक्ट SUV कार होगी, जो सीधे हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी।
एक नजर कार की खूबियों पर
- इस कार को जून 2019 में लांच किया जा सकता है।
- नई एसयूवी बाउजुन 530 की री-बैजिंग वर्ज़न होगी।
- एमजी एसयूवी में इन-बिल्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी।
- कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम द्वारा नेविगेशन और ऑनलाइन शॉपिंग भी की जा सकेगी।
- एमजी एसयूवी में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन दिया जाएगा।
- डायमेंशन में यह होंडा सीआर-वी से बड़ी और टाटा हैरियर के बराबर हो सकती है।
- कीमत के हिसाब से इस एमजी एसयूवी का मुकाबला जीप कंपास से हो सकता है।
- इसमें सनरूफ, डैशबोर्ड पर ट्रिम्स और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
- खबरों की मानें तो इस एसयूवी में अब तक का सबसे बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।
Top Selling Car: Ciaz और Verna को पीछे छोड़ नंबर 1 पर होंडा की यह कार