{"_id":"ebcd298905b630efa9cbf67a612487b1","slug":"man-can-take-death-defying-risks-for-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स के लिए किसी भी जोखिम को तैयार रहते हैं मर्द "}
सेक्स के लिए किसी भी जोखिम को तैयार रहते हैं मर्द
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Jul 2013 07:56 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो आपने पुरुषों को महिलाओं को इंप्रेस करते हुए खूब देखा होगा लेकिन एक नए अध्ययन में ये बात सामने आई है कि पुरुष महिलाओं को रिझाने, उनके साथ सेक्स करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यहां तक कि वे अपनी जिंदगी भी जोखिम में डाल सकते हैं।
लाइव साइंस डॉट कॉम के मुताबिक, पुरुष ऐसा क्यों करते हैं ये बात तो समझ से परे हैं लेकिन इतना जरूर है कि पुरुष थोड़ा सा प्यार पाने या सेक्स को एन्जॉय करने के लिए महिलाओं के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
पढ़ें: पोर्न देखने के मामले में पुरूषों से कम नहीं है महिलाएं
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशन की एक रिसर्च के मुताबिक, अगर गंभीरता से देखा जाए तो पुरुषों में महिलाओं के मुकाबले जोखिम लेने की हिम्मत कम होती है।
लेकिन महिलाओं को इंप्रेस करने के लिए पुरुष कोई भी जोखिम उठाने को तैयार रहते हैं क्योंकि वे इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि इससे महिलाओं को इंप्रेस करने की संभावना ज्यादा रहेगी।
पढ़ें: सेक्स के दौरान आर्गेज़्म तक ऐसे पहुंचें
इतना ही नहीं, आज के समय में पुरूषों का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना इस बात का सबूत है कि वे महिलाओं को आकर्षित करने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
देखें: सेक्स एडवाइज देती हॉलीवुड हसीनाएं