फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   unique initiative to keep kids away from social media, school planned dolls marriage

बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की अनोखी पहल, स्कूल में कराई गुड्डे-गुड़िया की शादी

Fri, 28 Sep 2018 12:29 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
unique initiative to keep kids away from social media, school planned dolls marriage
social media

इस बात से बिलकुल इनकार नहीं किया जा सकता कि सोशल मीडिया के आगमन से लोगों के जीवन में हलचल सी मच गयी है। मौका कोई भी हो उसके हर काम से अधिक लोगों के लिए आवश्यक होता है उसके बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट करना।

विज्ञापन


हर दिन अपनी तस्वीर के साथ-साथ अपनी दिनचर्या बयां करना आज के बच्चो के लिए तो एक जरुरी कार्य जैसा होता जा रहा है। जिसके कारण वे पारंपरिक खेल भूलते जा रहे हैं।  साथ ही जिम्मेदारियों से भी मुंह मोड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन महाराष्ट्र जलगांव के एक स्कूल में बुधवार को गुड्डे-गुड़िया की शादी कराई गई। ताकि बच्चे अपने परंपरागत खेलों का एहसास कर सकें और सोशल मीडिया से दूर रह सकें। इस सामूहिक कार्यक्रम में 900 से ज्यादा बच्चे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी छात्र शादी में बाराती बनकर पहुंचे। स्कूल की वाइस प्रेसिडेंट माधवी थत्ते ने बताया, 'इस शादी से बच्चों को बताया गया, किसी कार्यक्रम का आयोजन कैसे करना चाहिए। क्या-क्या काम करने होते हैं। इन सभी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के लिए यह पहल कारगर साबित हुई।

इस कार्यक्रम में सगाई, हल्दी, सात फेरे, मंगलसूत्र पहनाना, विदाई व अन्य रस्मों के बारे में बताया गया। बच्चों के साथ सभी शिक्षक भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed