फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Uddhav taunt on Kangana, said - many people come to Mumbai and become famous, but do not even pay the debt

उद्धव का कंगना पर तंज, कहा- कई लोग मुंबई आकर नाम कमाते हैं, लेकिन कर्ज तक नहीं चुकाते

Mon, 07 Sep 2020 07:33 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 07 Sep 2020 07:33 PM IST
सार

संजय राउत ने कंगना को हरामखोर कहने पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। कंगना नॉटी गर्ल है। राऊत ने कहा कि हमारे महाराष्ट्र में हरामखोर का मतलब नॉटी है, बेइमान है, होता है...

विज्ञापन
Uddhav taunt on Kangana, said - many people come to Mumbai and become famous, but do not even pay the debt
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

शिवसेना अध्यक्ष व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी सोमवार को अभिनेत्री कंगना रणौत पर तंज कसा। उन्होंने कंगना का नाम लिए बिना कहा कि कई लोग मुंबई और महाराष्ट्र आते हैं, नाम कमाते हैं लेकिन इसका कर्ज तक नहीं चुकाते। विधानसभा में शिवसेना विधायक व मंत्री अनिल राठौड़ के शोक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उद्धव ने कहा कि कुछ लोग उस शहर के प्रति कृतज्ञ होते हैं, जहां पर वे जीविकोपार्जन करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे नहीं होते।

विज्ञापन


अनिल भइया राजस्थान से आए और महाराष्ट्र को अपना घर बनाया। वह कट्टर शिवसैनिक थे। उद्धव ठाकरे ने मुंबई की तुलना पाक अधिककृत कश्मीर (पीओके) से करने और मुंबई पुलिस पर कथित टिप्पणी को लेकर कंगना पर निशाना साधा है। वहीं, कंगना को केंद्र सरकार की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा कतई रास नहीं आई है।

विज्ञापन

कंगना को सुरक्षा महाराष्ट्र की छवि बिगाड़ने की कोशिश- राऊत

शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कंगना को वाई श्रणी की सुरक्षा देने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कंगना को सुरक्षा देकर महाराष्ट्र की छबि बिगाड़ने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की वजह से ही बॉलीवुड से अंडरवर्ल्ड का सफाया हुआ है। एक लड़की के कहने पर मुंबई पुलिस बुरी नहीं हो जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉटी गर्ल है कंगना- संजय

संजय राउत ने कंगना को हरामखोर कहने पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। कंगना नॉटी गर्ल है। राऊत ने कहा कि हमारे महाराष्ट्र में हरामखोर का मतलब नॉटी है, बेइमान है, होता है। राऊत ने कहा कि कंगना से मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। 9 सितंबर को जब वह मुंबई आएंगी क्या होगा, यह मेरी पार्टी तय करेगी।

कंगना भाजपा की पोपट- वडेट्टीवार

कांग्रेस नेता व उद्धव सरकार में राहत व पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कंगना को भाजपा का पोपट कहा। उन्होंने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने पर कहा कि केंद्र सरकार ने एक तरह से मुंबई और महाराष्ट्र के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणियों का समर्थन किया है। यह महाराष्ट्र के साथ विश्वासघात है।

कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलना दुखद- देशमुख

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि जो लोग मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान करते हैं उन्हें केंद्र की तरफ से वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। यह हैरान करने वाला और दुखद है। यह राज्य न सिर्फ एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना का है बल्कि भाजपा और जनता का भी है। अगर महाराष्ट्र का अपमान होता है तो सभी पार्टी के लोगों को इसकी निंदा करनी चाहिए।

केंद्र का सही फैसला- फडणवीस

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कंगना राणौत को वाई श्रेणी सुरक्षा दिए जाने को सही कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों के जान की सुरक्षा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम बनाना रिपब्लिक बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed