फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   There are 13 thousand symptomatic corona patients in Mumbai, out of 5633 symptomatic patients, 1082 are in critical condition

मुंबई में हैं 13 हजार लक्षणविहीन कोरोना के मरीज, लक्षण वाले 5633 मरीजों में से 1082 की हालत गंभीर

Tue, 11 Aug 2020 06:23 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 11 Aug 2020 06:23 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज तीन तरह के होते हैं। इसमें वे लोग जिनमें लक्षण नहीं आते यानी असिम्प्टोमैटिक है। वे लोग जिन्हें कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन वो टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए और बाद में उनमें लक्षण उभरे...

विज्ञापन
There are 13 thousand symptomatic corona patients in Mumbai, out of 5633 symptomatic patients, 1082 are in critical condition
Coronavirus in Mumbai - फोटो : PTI (File)

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगाने की हरसंभव कोशिश जारी है। इस प्रयास के चलते अब तक मुंबई में 78 फीसदी मरीज कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं। जबकि 19190 एक्टिव मरीजों में से 13 हजार 292 मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। वहीं, जिन 5633 मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण है उनमें से 1082 मरीजों की स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज तीन तरह के होते हैं। इसमें वे लोग जिनमें लक्षण नहीं आते यानी असिम्प्टोमैटिक है। वे लोग जिन्हें कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन वो टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए और बाद में उनमें लक्षण उभरे।
विज्ञापन


तीसरे वे लोग जिनमें बेहद कम लक्षण थे और उन्हें अहसास नहीं हुआ कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। महानगर में कोरोना की रोकथाम के लिए बीएमसी बड़े पैमाने पर 'चेज द वायरस' अभियान चला रही है। इसके तहत कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हाई रिस्क के लोगों को तुरंत क्वारंटीन कर आवश्यकतानुसार उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में अब तक 1.24 लाख मरीज मिले हैं। इसमें से 97993 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। रिकवरी रेट 78 फीसदी तक पहुंच गया है। जबकि कोरोना की औसत दैनिक विकास दर 0.80 फीसदी रह गई है। वहीं, डबलिंग रेट 87 दिन तक पहुंच गया है। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक मुंबई में अब तक 605419 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 

मुंबई में मरीजों की संख्या में कमी होने से घटे कंटेनमेंट जोन

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। मरीजों की संख्या कम होने से अब 587 कंटेनमेंट जोन ही रह गए हैं। वहीं, 5489 बिल्डिंगों को सील किया गया है।



आंकड़ों के अनुसार कंटेनमेंट जोन में 40.62 लाख आबादी रहती है, जहां अब तक 30,413 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह सील बिल्डिंग में 8.36 लाख लोग रहते हैं, जिसमें से 22,014 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed