फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   The Chief Minister of Maharashtra, Uddhav Thackeray, who owns property worth 125 crores not having a car

125 करोड़ की संपत्ति के मालिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हैं बे'कार'!

Mon, 11 May 2020 07:37 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 11 May 2020 07:37 PM IST
सार

  • पहली बार सामने आई शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे की संपत्ति
  • बेटे आदित्य ठाकरे के पास है बीएमडब्लू कार और 11 करोड़ की संपत्ति

विज्ञापन
The Chief Minister of Maharashtra, Uddhav Thackeray, who owns property worth 125 crores not having a car
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के साथ शरद पवार - फोटो : PTI (File)

विस्तार

शिवसेना अध्यक्ष व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की संपत्ति को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता थी क्योंकि अभी तक यह सार्वजनिक नहीं हुआ था कि उनके पास कितनी संपत्ति है। लेकिन, विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के साथ ही उनकी संपत्ति का खुलासा हो गया है।

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे के पास 125 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। किन्तु इतने अमीर होते हुए भी उनके पास अपनी खुद की कार नहीं है।

सोमवार को उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके साथ ही शिवसेना की तरफ से नीलम गोन्हे ने भी नामांकन दाखिल किया। उद्धव ने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा करते हुए बताया है कि उनके पास बांद्रा में मातोश्री और न्यू मातोश्री सहित तीन बंगले हैं।
विज्ञापन


कर्जत में एक फार्म हाऊस भी है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने अपनी आय के स्रोत के बारे में बताया है कि उनकी कई कंपनियों में साझेदारी है। जो उनकी आय का साधन है। वहीं, मुख्यमंत्री पर अलग-अलग 23 मामले भी दर्ज हैं जिसमें से 12 मामले रद्द हो चुके हैं। 11 अन्य मामले संगीन किस्म के नहीं बल्कि निजी शिकायत से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे आदित्य के पास है बीएमडब्लू कार

उद्धव ठाकरे के पास भले ही अपनी खुद की कार नहीं है लेकिन उनके बेटे आदित्य ठाकरे के पास बीएमडब्लू कार है। आदित्य की संपत्ति अक्तूबर में तब सामने आई थी जब उन्होंने वरली विधानसभा सीट से चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था।



उस समय आदित्य के पास 11 करोड़ 38 लाख से अधिक की संपत्ति घोषित की गई थी। इसमें 10 करोड़ 36 लाख बैंक में जमा होने के अलावा 20 लाख 39 हजार के बांड शेयर, साढ़े छह लाख की बीएमडब्लूकार, 64 लाख 65 हजार के आभूषण आदि के अलावा कई मॉल में शॉप आदि के अलावा खालापुर में जमीन का जिक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed