फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Priyanka Gandhi's help sought from UP Mitra helpline number, 1600 migrants reach home

प्रियंका गांधी की 'यूपी मित्र हेल्पलाइन' से मांगी थी मदद, 1600 प्रवासी पहुंचे घर

Tue, 02 Jun 2020 08:08 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 02 Jun 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi's help sought from UP Mitra helpline number, 1600 migrants reach home
प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई विशेष ट्रेन - फोटो : ANI (File)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यूपी मित्र हेल्पलाईन मुंबई के प्रवासी श्रमिकों के लिए कारगर साबित हुई। लॉकडाउन के चलते महीनों से मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों ने इस हेल्पलाईन पर मदद मांगी, जिसके बाद मुंबई कांग्रेस के नेता सक्रिय हो गए और 1600 प्रवासी मजदूरों को मुंबई से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया।

विज्ञापन


प्रदेश की शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ व मुंबई युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर ने रेलवे स्टेशन पहुंच कर प्रवासियों को भोजन भी वितरित किया।

प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी हैं। उन्होंने महाराष्ट्र  सहित विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने के लिए हेल्पलाइन शुरू की है।
विज्ञापन


मुंबई व आसपास के इलाकों में फंसे अनेक प्रवासियों ने प्रियंका गांधी से इस हेल्पलाइन पर मदद मांगी थी। इसके बाद इन मजदूरों की जानकारी प्रियंका गांधी के कार्यालय से मुंबई के कांग्रेस नेताओं को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर के धारावी इलाके से विधायक व राज्य की शिक्षामंत्री वर्षा गायक और कांग्रेस के युवा नेता सुरज सिंह ठाकुर के प्रयासों से 1600 प्रवासी मजदूरों को कुर्ला से गोरखपुर भेजा गया।  

ठाकुर ने बताया कि प्रियंका गांधी के कार्यालय से निर्देश मिलते ही मुंबई युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की टीम ने प्रवासी श्रमिकों से संपर्क किया और 1600 लोगों को चिन्हित कर उन्हें ट्रेन से यूपी भेजने का प्रबंध किया गया।


इनमें ज्यादातर प्रवासी पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, गोरखपुर, गोंडा और बस्ती आदि जिलों के निवासी हैं। साथ ही, प्रवासियों के लिए राशन, मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई।

ठाकुर ने कहा कि ट्रेन से रवाना हुए श्रमिकों ने अपने गांव पहुंच कर वीडियो संदेश भेजकर प्रियंका गांधी को धन्यवाद कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed