फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Negotition between goverment and farmers failed, protest is on in Maharashtra

महाराष्ट्र में किसानों और सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा, जारी रहेगा मार्च

Thu, 21 Feb 2019 03:59 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 21 Feb 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Negotition between goverment and farmers failed, protest is on in Maharashtra

महाराष्ट्र में नासिक से मुबंई के बीच किसानों का मार्च जारी रहेगा। मार्च के आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले बुधवार देर रात किसान नेताओं और महाराष्ट्र सरकार के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही ।किसान नासिक से मुंबई के बीच 180 किलोमीटर तक मार्च कर रहे हैं। बीते 12 महीने में किसान दूसरी बार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि राज्य और केंद्र सरकार ने उनके साथ "विश्वासघात" किया है।

विज्ञापन


किसानों का यह मार्च नौ दिन में पूरा होने की उम्मीद है। इसका आयोजन माकपा समर्थित अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) कर रही है। किसान सभा ने दावा किया कि वह बुधवार को मार्च नहीं कर पाए क्योंकि पुलिस ने कई किसानों को नासिक पहुंचने से पहले ही रोक दिया था। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने बुधवार रात अखिल भारतीय किसान सभा के कुछ प्रतिनिधियों से मुलाकात की। 
विज्ञापन


एआईकेएस के अध्यक्ष अशोक धावले ने कहा कि हमने तीन घंटे तक मंत्री के साथ बातचीत की। उन्होंने हमारी 80 प्रतिशत मांगों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। मंत्री ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से बात करेंगे। धावले ने कहा कि महाजन ने अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधियों से कहा कि उन्हें लिखित आश्वासन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान सभा ने फैसला किया है कि बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हो रहा मार्च तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी सभी मांगें नहीं मान लेती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed