{"_id":"5dbfc4378ebc3e0168433e94","slug":"maharashtra-only-three-rupees-were-in-pocket-honesty-rejected-thousands-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमिसाल: बस स्टॉप पर मिले 40 हजार रुपये लौटाकर लिए सिर्फ सात रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बेमिसाल: बस स्टॉप पर मिले 40 हजार रुपये लौटाकर लिए सिर्फ सात रुपये
Mon, 04 Nov 2019 01:30 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस ने धनजी जगदाले को सम्मनित किया।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेब में सिर्फ तीन रुपये हों और सामने 40 हजार रुपये पड़े मिल जाएं तो शायद अच्छे-भले आदमी का ईमान डोल जाए, लेकिन महाराष्ट्र में सतारा के धानजी जगदाले ने ऐसे हालात में भी अपना ईमान नहीं डिगने दिया और ईमानदारी की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
54 वर्षीय धानजी जगदाले जो छोटा-मोटा काम करके किसी तरह अपना गुजारा कर रहे थे। वे दिवाली पर अपने घर जा रहे थे। उस समय उनकी जेब में मात्र तीन रुपये थे। तभी उन्हें बस स्टॉप पर नकद 40 हजार रुपयों का बंडल पड़ा हुआ मिला। जिसे उन्होंने उसके असली मालिक तक पहुंचाया।
विज्ञापन
जगदाले ने बताया, 'मैं किसी काम से दिवाली पर दहिवाड़ी गया था और लौटकर बस स्टॉप पर आया। मुझें पास ही नोटों का एक बंडल मिला। मैंने आस-पास के लोगों से पूछा तभी मैंने एक परेशान व्यक्ति को देखा जो कुछ खोज रहा था। मैं जल्द ही समझ गया कि नोटों का यह बंडल उस शख्स का है।'
विज्ञापन
उन्होंने उस नोटों के बंडल को उस व्यक्ति को लौटा दिया। उस व्यक्ति ने बताया कि वह रुपये उनसे अपनी पत्नी के ऑपरेशन के लिए रखे थे। उस व्यक्ति ने मुझे एक हजार रुपये देना चाहा लेकिन मैंने सिर्फ सात रुपये ही उससे मांगे क्योंकि मेरे गांव तक का बस का किराया 10 रुपये था। जबकि मेरी जेब में सिर्फ तीन रुपये पड़े थे।
इस वाकये के सामने आने के बाद सतारा पूर्व सांसद उदयनराजे भोसले और कई अन्य संगठनों ने जगदाले का सम्मान किया। यद्यपि उन्होंने नकद पुरस्कार लेने से मना कर दिया। वहीं जिले के कोरेगांव तहसील के मूल निवासी और फिलहाल अमेरिका में रह रहे राहुल बर्गे ने जगदाले को पांच लाख रुपये देने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने इसे भी विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि किसी का रुपया लेने से संतुष्टि नहीं आती। मैं सिर्फ यही संदेश फैलाना चाहता हूं कि लोगों को ईमानदारी से रहना चाहिए।