{"_id":"6b084b46c058fd3c2601bfaa","slug":"parliament-session-updates-lok-sabha-rajya-sabha-meeting-pm-modi-cabinet-meeting-bjp-congress-and-others-react-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कैबिनेट की बैठक: पीएम मोदी मंत्रियों के साथ कल करेंगे मंथन, महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक: पीएम मोदी मंत्रियों के साथ कल करेंगे मंथन, महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव
Thu, 26 Nov 2026 08:39 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 26 Nov 2026 08:39 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें संसद के आगामी सत्र के विधायी एजेंडे, महत्वपूर्ण विधेयकों और सरकार की रणनीति पर चर्चा होगी। परिसीमन से जुड़े महिला कोटा विधेयक पर भी विचार संभव है। संसद का सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चल सकता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
संसद के दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाए जाने के प्रस्ताव के बाद अब सरकार ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (शुक्रवार, 27 नवंबर 2026) केंद्रीय कैबिनेट और मंत्रियों के साथ एक अहम बैठक में गहन मंथन करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी संसद सत्र के विधायी एजेंडे, महत्वपूर्ण विधेयकों और सदन में सरकार की रणनीति पर चर्चा होगी।
महिला कोटा विधेयक पर चर्चा संभव: सूत्र
इस बीच, समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि संसद के सत्र से पहले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में परिसीमन से जुड़े महिला कोटा विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है।
संसद सत्र की रूपरेखा पर होगा मंथन
गौरतलब है कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया था कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सोमवार, 30 नवंबर 2026 को और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को सदन की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। आवश्यक सरकारी कामकाज के तहत यह सत्र गुरुवार, 3 दिसंबर तक चल सकता है। कल होने वाली बैठक में पीएम मोदी मंत्रियों के साथ इसी संक्षिप्त लेकिन बेहद महत्वपूर्ण सत्र के कामकाज की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: संसद का सत्र फिर बुलाएगी सरकार: लोकसभा 30 नवंबर और राज्यसभा 2 दिसंबर से बैठेगी; 3 दिसंबर तक चल सकता है
मंत्रियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
सत्र की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पहले ही मंत्रियों को 15 दिसंबर से पहले अपने-अपने मंत्रालयों के सभी विधायी और प्रशासनिक कार्य पूरे करने तथा विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दे चुके हैं। कल होने वाले मंथन में सभी मंत्रालयों से उनके लंबित प्रस्तावों और विधेयकों की स्थिति पर रिपोर्ट ली जा सकती है, ताकि 30 नवंबर से शुरू होने वाली कार्यवाही के दौरान सदन में पूरी तैयारी के साथ उतरा जा सके।
सियासी गलियारों में हलचल, विपक्ष की भी बैठक कल
एक तरफ जहां कल पीएम मोदी मंत्रियों के साथ मंथन करेंगे, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी खेमे में भी हलचल तेज है। सरकार की ओर से लिए जाने वाले विधेयकों का स्पष्ट ब्योरा सामने न आने के कारण परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संभावित संशोधन विधेयकों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने भी कल (27 नवंबर) शाम 4:30 बजे दिल्ली में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में अपने संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है।