फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Legislative Council Deputy Chairman Election: close fight between Shivsena Neelam Gorhe and BJP Vijay Bhai Girkar

महाराष्ट्र विधान परिषद उपसभापति चुनावः शिवसेना की नीलम गोर्हे और भाजपा के गिरकर आमने-सामने

Mon, 07 Sep 2020 08:22 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 07 Sep 2020 08:22 PM IST
सार

सोमवार को विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए शिवसेना की तरफ से नीलम गोर्हे ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि भाजपा की ओर से विजय उर्फ भाई गिरकर ने उम्मीदवारी दाखिल की है...

विज्ञापन
Maharashtra Legislative Council Deputy Chairman Election: close fight between Shivsena Neelam Gorhe and BJP Vijay Bhai Girkar
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना संकट के बीच शुरू हुए दो दिवसीय विधानमंडल मानसून सत्र में विपक्षी दल भाजपा के विरोध के बावजूद राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार ने विधान परिषद में उपसभापति पद का चुनाव कराने का फैसला किया है। इससे नाराज भाजपा ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निर्विरोध चुनाव कराने के आग्रह को ठुकराते हुए अपना उम्मीदवार उतार दिया है।            

विज्ञापन

   
सोमवार को विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए शिवसेना की तरफ से नीलम गोर्हे ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि भाजपा की ओर से विजय उर्फ भाई गिरकर ने उम्मीदवारी दाखिल की है। अब मंगलवार को उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा। सत्ताधारी दल महाविकास आघाड़ी को उम्मीद है कि उपसभापति पद का चुनाव निर्विरोध हो सकता है।
विज्ञापन


हालांकि विधान परिषद में संख्याबल के हिसाब से सरकार के पास स्पष्ट बहुमत है। इससे शिवसेना की उम्मीदवार गोर्हे का लगातार दूसरी बार उपसभापति चुना जाना लगभग निश्चित माना जा रहा है। वहीं, विधान परिषद सदस्य भाई गिरकर ने कहा कि मैंने उम्मीदवारी वापस लेने के लिए नामांकन नहीं भरा है। हम चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संकट में सदन में नहीं आ रहे हैं कई सदस्य

सभापति रामराजे नाईक-निंबालकर ने सोमवार को सदन में उपसभापति पद के चुनाव कराने की घोषणा की। इस पर विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने विरोध जताते हुए कहा कि कोरोना की स्थिति के कारण कई सदस्य सदन में नहीं आ पाए हैं। सरकार को उपसभापति पद का चुनाव कराने के लिए इतनी जल्दी क्यों है।


सदन के नेता तथा उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मेरा विपक्ष के नेता से आग्रह है कि सर्वसहमति से उपसभापति पद के लिए केवल एक सदस्य की उम्मीदवारी के लिए पर्चा दाखिल किया जाए। हम अपेक्षा करते हैं कि इसमें विपक्ष का सहयोग मिलेगा।


आखिर में सभापति ने कहा कि उपसभापति पद का चुनाव कब कराना है यह फैसला लेने का अधिकार मुझे है। फिलहाल कोरोना की स्थिति है। विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिर भी उपसभापति पद का चुनाव कराया जाना चाहिए। मेरा सदन से आग्रह है कि यह चुनाव निर्विरोध होगा तो ज्यादा अच्छा होगा। 

विधान परिषद में दलीय स्थिति

दल              सीटें
एनसीपी -        9
कांग्रेस -          8
शिवेसना-        14
भाजपा -         22
लोकभारती -    1
शेकाप -         1
रासप -           1
निर्दलीय-         4
रिक्त -           18

कुल -          78 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed