फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Indira Gandhi used to start the election campaign from Nandurbar

Maharashtra: कांग्रेस का गढ़ रहा है नंदुरबार, इंदिरा गांधी यहीं से करती थीं चुनाव प्रचार की शुरुआत

Tue, 12 Mar 2024 12:44 PM IST
Harendra Chaudhary सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 12 Mar 2024 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार
आदिवासी बहुल नंदुरबार जिला गांधी-नेहरू परिवार के साथ अपने संबंधों के लिए जाना जाता है। इंदिरा गांधी के बाद उनके पुत्रा राजीव गांधी भी यहीं से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करते थे। सोनिया गांधी भी 1998 में नंदुरबार में एक विशाल सभा करने के बाद राजनिति में सक्रिय हुई थीं। यहीं से सोनिया गांधी ने घोषणा की थी कि वह कभी सत्ता का कोई भी पद ग्रहण नहीं करेंगी...
loader
Maharashtra: Indira Gandhi used to start the election campaign from Nandurbar
Maharashtra: Rahul Gandhi - फोटो : Agency

विस्तार

15 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंच रही है। नंदुरबार कांग्रेस का गढ़ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी नंदुरबार से ही लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करती थीं। मंगलवार को राहुल गांधी नंदुरबार से महाराष्ट्र मे प्रवेश करेंगे और 17 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क में जनसभा कर चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे।

नंदुरबार उत्तर महाराष्ट्र के खानदेश में स्थित सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला और नर्मदा नदी घाटी क्षेत्र में स्थित है। इसकी सीमा गुजरात और मध्यप्रदेश से भी लगती हैं। आदिवासी बहुल यह जिला गांधी-नेहरू परिवार के साथ अपने संबंधों के लिए जाना जाता है। इंदिरा गांधी के बाद उनके पुत्रा राजीव गांधी भी यहीं से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करते थे। सोनिया गांधी भी 1998 में नंदुरबार में एक विशाल सभा करने के बाद राजनिति में सक्रिय हुई थीं। यहीं से सोनिया गांधी ने घोषणा की थी कि वह कभी सत्ता का कोई भी पद ग्रहण नहीं करेंगी। उसके बाद साल 1998 में हुए चुनाव में लोकसभा की 48 सीटों में से कांग्रेस ने 33 पर जीत दर्ज की थी। सोनिया गांधी और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने सितंबर 2010 में नंदुरबार के टेंभली गांव मे आधार कार्ड (यूआईडी) प्रोजेक्ट लांच किया था। नंदुरबार लोकसभा सीट पर साल 1952 से लेकर 2009 तक कांग्रेस का कब्जा रहा लेकिन 2014 में उस समय की सबसे कम उम्र की भाजपा उम्मीदवार डॉ. हीना गावित ने कांग्रेस का यह गढ़ ध्वस्त किया था। इस बार भाजपा इस सीट पर हैट्रिक लगाने की तैयारी में है।

राहुल गांधी नंदुरबार में आदिवासी न्याय सम्मेलन कर एक बार फिर लोगों को साधने की कोशिश करेंगे। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 12 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। इस दौरन न्याय यात्रा नंदुरबार से होकर धुले, नासिक, पालघर और ठाणे से गुजरेगी और अंत में मुंबई पहुंचेगी। न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी अंगूर और प्याज की खेती के लिए मशहूर नासिक में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भगवान शिव का दर्शन करेंगे। इस बीच, सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के नेता राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला से मिले। विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि हमने डीजीपी से मिलकर राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए सुरक्षा बढ़ने का अनुरोध किया है।

सोनिया गांधी की जनसभा के 20 साल बाद राहुल करेंगे शिवाजी पार्क में रैली

साल 2004 के लोकसभा चुनाव से पहले सोनिया गांधी ने दिसंबर 2003 में मुंबई के शिवाजी पार्क में बड़ी जनसभा की थी। उस जनसभा के बाद हुए लोकसभा चुनाव में देश का सियासी रुख बदल गया था। कांग्रेस ने गठबंधन के जरिए सत्ता हासिल की थी और डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे। अब 20 साल के बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी की रैली के लिए मुंबई के इस एतिहासिक मैदान को चुना है। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी संबोधित करेंगे। हालांकि कांग्रेस को अभी तक शिवाजी पार्क में रैली की अनुमति नहीं मिली है। लेकिन, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने उम्मीद जताई है कि जनसभा की अनुमति मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed