फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra CM Uddhav CM reached Delhi to meet PM Narendra Modi, Sonia Gandhi

क्या महाराष्ट्र में बनेगा कर्नाटक का समीकरण, उद्धव ठाकरे आए हैं दिल्ली

Fri, 21 Feb 2020 08:35 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 21 Feb 2020 08:35 PM IST
सार

  • सोशल मीडिया पर बढ़ रहा है भाजपा से जुड़े यूजर्स का उत्साह
  • सोनिया, आडवाणी और शाह से भी मिलेंगे उद्धव ठाकरे

विज्ञापन
Maharashtra CM Uddhav CM reached Delhi to meet PM Narendra Modi, Sonia Gandhi
Uddhav thackeray meets PM Modi - फोटो : PMO india

विस्तार

सोशल मीडिया खासकर फेसबुक यूजर्स महाराष्ट्र में घटनाक्रम को लेकर काफी उत्साह में है। उनके उत्साह का एक कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी नेता शरद पवार के बीच में बढ़ रही दूरी, उद्दव ठाकरे का जल्दी-जल्दी दिल्ली आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार 21 फरवरी को भी उद्धव ठाकरे ने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की है। इस भेंट के बाद उत्साह का आलम यह है कि भाजपा के संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ता इसे बिहार या फिर कर्नाटक में सत्ता में हुए बदलाव की तरह देख रहे हैं।

विज्ञापन

 

एक यूजर के अनुसार महाराष्ट्र में खिचड़ी पकने लगी है। इस खिचड़ी की विजह कांग्रेस, एनसीपी की विचारधारा से शिवसेना का विचारधारा से बेमेल बताया जा रहा है। बताते हैं कि शिवसेना राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के हिंदुत्व के रास्ते पर लौटने से परेशान हैं। इसलिए वह अपने कील-कांटे दुरुस्त करना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह एनसीपी और कांग्रेस दोनों को नागवार लग रहा है। दिल्ली के एक यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सरकार तो भाजपा और शिवसेना की बननी तय थी। शिवसेना उपमुख्यमंत्री पद के लिए तैयार थी, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडनवीस को नहीं चाहती थी। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देवेंद्र के अलावा किसी और को नहीं चाहते थे।

यूजर का कहना है कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार न बन पाने का मुख्य कारण अहम की लड़ाई थी। अब यह दोनों दलों की समझ में आ रही है। एक अन्य यूजर ने अपनी पोस्ट में बताया है कि जल्द ही ऐसा होगा। शिवसेना का कांग्रेस, एनसीपी से गठबंधन टूटेगा।

शिवसेना और भाजपा की महाराष्ट्र में सरकार बनेगी। ठीक वैसे ही जैसे बिहार में महागठबंधन से नीतीश कुमार अलग हो गए थे। भाजपा के साथ आ गए थे और कर्नाटक में कांग्रेस, जेडीएस की सरकार सत्ता से बाहर हो गई है।

यूजर का कहना है कि उद्धव ठाकरे अब कांग्रेस और एनसीपी को छकाने के लिए बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास आ रहे हैं। उद्धव ठाकरे नवंबर महीने में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद 6 दिसंबर को पहली बार पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी प्रधानमंत्री से भेंट हुई थी।

मिलेंगे सोनिया, आडवाणी और शाह से भी

सोशल मीडिया पर यह उत्साह भले बना हो, लेकिन उद्धव ठाकरे केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने नहीं आए हैं। वह प्रधानमंत्री से भेंट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने जाएंगे।


उनकी मुलाकात भाजपा मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और पार्टी के संस्थापक नेता लाल कृष्ण आडवाणी से होगी। रात में करीब नौ बजे उद्धव ठाकरे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed