फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Lok Sabha Elections 2019: Mahagathbandhan to begin election campaign in Maharashtra from Nanded

महाराष्ट्र में दिखेगी विपक्षी एकता, नांदेड़ से होगी प्रचार की शुरुआत

Mon, 18 Feb 2019 06:23 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 18 Feb 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Mahagathbandhan to begin election campaign in Maharashtra from Nanded
महाराष्ट्र महागठबंधन

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से टक्कर लेने के लिए तमाम विपक्षी दलों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। ऐसे में एकजुट विपक्ष महागठबंधन ने महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक साथ चुनावी अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। महाराष्ट्र में महागठबंधन की पहली रैली का आयोजन 20 मार्च को नांदेड़ में किया जाएगा। रैली को एनसीपी प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

उधर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी सोमवार शाम को शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस मुलाकात में महाराष्ट्र में दोनो पार्टियों के गठबंधन और राज्य में सीट बंटवारे पर बातचीत होगी। हालांकि पिछले साल जनवरी में ठाकरे ने आगामी चुनावों में अकेले ही लड़ने की बात की थी, मगर मुंबई में मुख्यमंत्री फडणवीस से हुई मुलाकात के बाद भाजपा और शिवसेना के साथ आने के सकारात्मक संकेत दिख रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सीटों के हिसाब से महाराष्ट्र  दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। वर्तमान में महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 24 सीटों पर भाजपा काबिज है। पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। महाराष्ट्र में कांग्रेस केवल 2 सीटें ही जीत पाई थी। इस साल राहुल गांधी ने पहले ही चुनाव में  क्षेत्रीय दलों का साथ देने की बात साफ कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed