फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Health officer says enough doses of vaccines in maharashtra

महाराष्ट्र में टीकाकरण : 60 वर्ष की आयु के लोगों व गंभीर बीमारों को टीके लगाने के लिए वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक

Tue, 02 Mar 2021 04:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, पुणे
अमर उजाला नेटवर्क, पुणे Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Mar 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Health officer says enough doses of vaccines in maharashtra
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

देश में सोमवार को टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा आयु वाले लोगों और 45 से 59 वर्ष की आयु वाले गंभीर बीमारी के शिकार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुणे में 44 लाख से अधिक कोविशिल्ड और कोवैक्सीन के टीकों का स्टॉक है, जो राज्य में पात्र लोगों के टीकाकरण के लिए पर्याप्त है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिलीप पाटिल ने कहा कि केंद्र राज्य को पर्याप्त संख्या में खुराक जारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने महाराष्ट्र को और वैक्सीन खुराक देने का आश्वासन दिया है। वर्तमान में, हमारे पास 44 लाख से अधिक खुराक (कोविशिल्ड की 39.94 लाख खुराक और कोवैक्सीन की 4.08 लाख) हमारे पास उपलब्ध हैं। अब तक 12 लाख लोगों को टीका लगाया गया है, 10 लाख से अधिक लोगों को उपलब्ध स्टॉक के साथ टीका लगाया जा सकता है। अधिकारी ने कहा राज्य में पर्याप्त वैक्सीन की खुराक है।  टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन


कोविड-19 पर राज्य के तकनीकी सलाहकार डॉ. सुभाष सालुंके से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि केंद्र को वैक्सीन की खुराक के संवितरण में वृद्धि करनी चाहिए। कल से को-विन एप के बारे में लोग शिकायत कर रहे हैं और इससे असंतोष हो सकता है पाटिल ने कहा कि केंद्र को राज्य में टीके की खुराक प्राप्त करने के लिए पात्र लोगों की संख्या के अनुपात में पहले से ही वैक्सीन की खुराक में वृद्धि करनी चाहिए। केंद्र को को-विन एप के सुचारू कामकाज और खुराक समय पर मुहैया कराने, दोनों पहलुओं पर काम करना चाहिए और केंद्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में वैक्सीन की कमी न हो जब लोग टीकाकरण के लिए आते हैं। लोगों को अब वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। राज्य सरकार और निजी अस्पताल भी तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed