{"_id":"596b98704f1c1ba74c8b45d6","slug":"woman-kidnapped-gang-raped-while-returning-from-a-hospital-in-latur-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः अस्पताल से लौट रही महिला का कि़डनैप कर किया गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाराष्ट्रः अस्पताल से लौट रही महिला का कि़डनैप कर किया गैंगरेप
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के लातूर में गैंगरेप का एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, अस्पताल से घर लौट रही एक महिला का तीन लोगों ने अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। जानकारी के मुताबिक घटना लातूर जिले के उदगीर की है।
विज्ञापन
बताया गया कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर पत्थर भी मारे और फिर लोहे की रॉड डाल दी। यह घटना शनिवार को हुई जब महिला एक निजी अस्पताल से अपना इलाज करवा कर घर लौट रही थी।
विज्ञापन
तीन लोगों ने महिला को जबरदस्ती ऑटो में बैठाया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की स्थिती नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
बहरहाल, इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
Maharashtra: Woman kidnapped, gang raped while returning from a hospital in Latur, case registered, victim in critical condition. (15/7) pic.twitter.com/jEC9uxPmZQ
— ANI (@ANI_news) July 16, 2017