फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   CoronaVirus: Maharashtra Minister Ajit pawar warns Hoarders for stocking goods

Coronavirus: जमाखोरों को अजित पवार की चेतावनी, ऐसी कार्रवाई करेंगे कि पीढ़ियां याद रखेंगी

Tue, 24 Mar 2020 08:40 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 24 Mar 2020 08:40 PM IST
सार

  • सब्जी मंडी में जुट रही है भारी भीड़, दी मंडी बंद करने की चेतावनी
  • जीवनावश्यक वस्तुओं से लदे ट्रकों को न रोके पुलिस

विज्ञापन
CoronaVirus: Maharashtra Minister Ajit pawar warns Hoarders for stocking goods
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने वालों को बेहद सख्त चेतावनी दी है। पवार ने कहा है कि कोरोना वायरस के संकट में अगर कोई जमाखोरी और मुनाफाखोरी करके पैसे कमाने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी कि उसकी आने वाली दो पीढ़ी याद रखेगी कि उसने क्या चूक की थी।

विज्ञापन


अजित पवार ने कहा कि जमाखोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। मंगलवार को मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कृपा करके कोई दुकानदार मास्क समेत अन्य जीवनावश्यक वस्तुओं की जमाखोरी न करे। दुकान में उपलब्ध माल नागरिकों को देने का प्रयास करें।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जमाखोरी करने वाले इतने निचले स्तर पर कैसे गिर सकते हैं, पैसा तो कभी भी कमाया जा सकता है। लेकिन एक बार किसी व्यक्ति की जान चली गई तो वह वापस नहीं आ सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर सब्जी मंडी भी बंद कर देंगे

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कर्फ्यू लागू होने के बाद भी नवी मुंबई, दादर, पुणे की सब्जी मंडी में भारी भीड़ नजर आ रही है। आश्चर्य है कि सुशिक्षित वर्ग ही भीड़ कर रहा है। अगर ऐसे ही भीड़ जुटती रही तो फिर सरकार को सब्जी मंडी भी बंद करना पड़ेगी। इसलिए मेरी सभी से हाथ जोड़कर अपील है कि सरकार के सामने यह नौबत नहीं आने दे।

सुबह 7 से 10 बजे तक ले सकेंगे सब्जी-दूध

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महानगरपालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत क्षेत्रों में लोग सुबह 7 से 10 बजे तक सब्जी, दूध और फल समेत जीवनावश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे। इसके लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारी और विभागीय आयुक्त को उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ न लगाए। परिवार का कोई एक ही सदस्य खरीदारी के लिए निकले।   

पुलिस को समझ नहीं कि जीवनावश्यक सेवा क्या है

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर जो दिख रहा है, पुलिस उसको पीट रही है। ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि पुलिस जीवनावश्यक वस्तुओं से लदे ट्रकों को रोक रही है। अहमदनगर के श्रीगोंदा में अंगूर और मराठवाड़ा में संतरा को बाहर नहीं जाने दिया गया।



पुलिस समझ नहीं पा रही है कि जीवनावश्यक सेवाएं क्या है। इससे सभी का नुकसान हो रहा है। वास्तव में जीवनावश्यक सेवाओं की आपूर्ति करने वाले कर्मचारी, अधिकारी और व्यापारियों को इस तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed