{"_id":"5ebd81dfaf25760b94701964","slug":"corona-positive-103-pregnant-women-delivery-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः लॉकडाऊन में कोरोना पॉजिटिव 103 गर्भवती महिलाओं की हुई डिलिवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबईः लॉकडाऊन में कोरोना पॉजिटिव 103 गर्भवती महिलाओं की हुई डिलिवरी
Thu, 14 May 2020 11:07 PM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 14 May 2020 11:07 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहे नवजात शिशु
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बनी मुंबई के लोकमान्य तिलक सायन अस्पताल में लॉकडाउन के दरम्यान 103 कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की सकुशल डिलीवरी हुई। लेकिन सभी नवजात शिशु संक्रमण से मुक्त हैं।
विज्ञापन
सभी नवजात शिशुओं की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है। प्रसव के बाद इन सभी महिलाओं को मास्क लगाकर नवजात शिशुओं को दूध पिलाने की अनुमति दी गई है।
सायन अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. रमेश भारमल ने बताया कि प्रसूति विभाग ने पिछले तीन हप्तों में 103 पॉजिटिव महिलाओं की सफलतापूर्वक डिलीवरी करवाई है। इनमें से 55 महिलाओं की सिजेरियन और 48 महिलाओं की नार्मल डिलीवरी हुई है।
विज्ञापन
जन्म के उपरांत सिर्फ एक नवजात शिशु की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई थी। लेकिन पांच दिन के बाद उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। यह गर्भवती महिलाएं मुंबई में कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट बने धारावी, गोवंड़ी, मानखुर्द इलाकों से थी।
विज्ञापन
संसाधनों के अभाव और बिना किसी डेडिकेटेड वॉर्ड के सायन हॉस्पिटल ने यह कारनामा कर दिखाया है। डॉ. भारमल ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में गर्भवती महिलाओं, नवजात और बुजुर्गों को काफी खतरा है। अस्पतालों में कोरोना से संक्रमित गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।