{"_id":"5ed3d8d395d36035f41a7028","slug":"corona-lockdown-maharashtra-government-allows-film-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना लॉकडाउनः महाराष्ट्र सरकार ने दी फिल्म शुटिंग की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना लॉकडाउनः महाराष्ट्र सरकार ने दी फिल्म शुटिंग की अनुमति
Sun, 31 May 2020 09:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 31 May 2020 09:49 PM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार ने लॉक डाउन 5 में फिल्मों की शूटिंग की भी अनुमति दे दी है। बशर्ते शुटिंग के समय नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 5 में फिल्मों की शूटिंग की भी अनुमति दे दी है। इससे कोरोना महामारी के बीच जारी लॉकडाउन के चलते दो महीने से अधिक समय से बन्द फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू हो सकेगी। बशर्ते शुटिंग के समय नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
विज्ञापन
बीते हप्ते मुंबई के फिल्म निर्माता और कलाकार सहित ब्राडकास्टिंग फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। इस दौरान फिल्म जगत के लोगों ने फिल्मो की शूटिंग शुरू करने की मांग की थी।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर सांस्कृतिक कार्य विभाग ने शूटिंग शुरू करने के संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके तहत मुंबई में शूटिंग के लिए महाराष्ट्र फ़िल्म, रंगभूमि एवं सांस्कृतिक विकास महामंडल, दादा साहेब फाल्के फिल्मनगरी, गोरेगांव से अनुमति लेनी होगी। वही, मुंबई के अलावा अन्य जिलों में शूटिंग के लिए जिलाधिकारी के यहां आवेदन कर इज़ाज़त लेनी होगी।
विज्ञापन
सरकार ने फिल्म व धारावाहिक की शूटिंग के लिए कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है। इसलिए फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के दौरान शासन द्वारा तैयार नियमावली का पालन करना होगा। नियम का पालन नही होने पर शूटिंग की अनुमति रद्द कर दी जाएगी।