{"_id":"5c399520bdec2273322c3d49","slug":"12-boys-made-to-parade-semi-nude-in-mini-ratna-complex-bhandara","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: चोरी के आरोप में सुरक्षाकर्मी ने कराई अर्धनग्न परेड, मिनी रत्न कंपनी की घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: चोरी के आरोप में सुरक्षाकर्मी ने कराई अर्धनग्न परेड, मिनी रत्न कंपनी की घटना
Sat, 12 Jan 2019 03:59 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 12 Jan 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो पिक
महाराष्ट्र के भंडारा में सजा देने का एक असभ्य और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां चोरी के आरोप पकड़े गए दर्जन भर लड़कों को अर्धनग्न अवस्था में घुमाया गया है। आश्चर्य की बात है कि यह घटना केंद्र सरकार सरकार की एक प्रतिष्ठित कंपनी के परिसर में हुई है। मामला तब सामने आया जब शुक्रवार को इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
दरअसल तीन जनवरी को इन सभी लड़कों को मिनी रत्न कहलाने वाली केंद्र की एक खनन कंपनी के सुरक्षाकर्मी ने पकड़ा। सुरक्षाकर्मी ने उनके कपड़े उतरवाकर कड़ाके की ठंड में मुख्य द्वार तक परेड करवाई। घटना की सूचना मिलने पर गोबरवाही पुलिस स्टेशन की टीम ने कंपनी ने दफ्तर पहुंचकर जांच की। सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर लड़कों को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था तो सुरक्षाकर्मी ने उन्हें पुलिस के हवाले क्यों नहीं किया?
विज्ञापन
जांच अधिकारी साहू ने कहा कि स्थानीय लोगों से पूछताछ करके पुलिस सभी युवकों से दोषियों से खिलाफ आधिकारिक शिकायत करने को कहेगी ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन