{"_id":"63d133e727550d043c0c8476","slug":"youth-shot-dead-in-dance-dispute-in-beohar-bagh-jabalpur-accused-arrested-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जबलपुर में डांस विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी पूर्व मंत्री का रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जबलपुर में डांस विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी पूर्व मंत्री का रिश्तेदार
Wed, 25 Jan 2023 07:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:22 PM IST
सार
पुलिस जांच में पता चला कि मेंहदी के कार्यक्रम में डांस करने की बात पर युवक का झगड़ा आरोपी प्रद्युम्न सोनकर से हुआ था। उसके बाद आरोपी अपने मौसा की लायसेंसी बंदूक लेकर आया और युवक को सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
बेलबाग थाना
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में डांस विवाद में पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के रिश्तेदार ने मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पुलिस कांस्टेबल का बेटा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बेलबाग थाना प्रभारी प्रियंक केवट ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 10 बजे ब्यौहार बाग में एक युवक को गोली लगने की खबर मिली थी। युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने जांच में पाया कि पुलिस लाइन निवासी कांस्टेबल वासू पिल्ले का बेटा रोहित पिल्ले (26) ब्यौहार बाग निवासी अपने दोस्त अनुष्ठान सोनकर के मेंहदी कार्यक्रम में आया था। रोहित दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था और जबलपुर आया था।
विज्ञापन
आरोपी पार्षद का साला
पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। उसमें पता चला कि मेंहदी के कार्यक्रम में डांस करने की बात पर रोहित का झगड़ा प्रद्युम्न सोनकर से हुआ था। उसके बाद प्रद्युम्न सोनकर अपने मौसा की लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और युवक के सीने में गोली मार दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लाइसेंसी बंदूक और आठ कारतूस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रद्युम्न, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के बेटे पार्षद राम सोनकर का साला है।
विज्ञापन
