फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth opens fire at lover before shooting himself dead in Indore in madhya pradesh

मध्यप्रदेश: प्रेम प्रसंग के चक्कर में युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद पर फायरिंग कर खत्म कर ली जिंदगी

Sun, 20 Jun 2021 12:23 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, इंदौर
एएनआई, इंदौर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Jun 2021 12:23 PM IST
सार

इंदौर में कथित प्रेम प्रसंग के चक्कर में एक युवक ने लड़की के घर पर आकर उसे जान से मारने की कोशिश की, इस दौरान युवक ने फायरिंग कर खुद भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक-युवती के बीच लॉकडाउन से पहले से दोस्ती थी। 

विज्ञापन
Youth opens fire at lover before shooting himself dead in Indore in madhya pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर में युवक ने युवती को गोली मारकर कर खुद खुदकुशी कर ली।  बीती रात आदर्श इंदिरा नगर स्थित एक घर में यह घटना घटी। पुलिस के मुताबिक  शनिवार की शाम मोहनी नरवरिया (24 साल) अपने घर पर थी तभी उसका परिचित नवीन परमार आदर्श नगर स्थित उसके घर पहुंचा और दोनों के बीच बहस हुई। जिसपर नवीन ने युवती पर देसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। उसके बाद युवक नवीन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग घर में पहुंचे, जहां दोनों युवक-युवती अचेत अवस्था में गिरे थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


पश्चिम इंदौर के पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन ने कहा कि गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवती की स्थिति सामान्य बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ।  पुलिस के मुताबिक,  लॉकडाउन से पहले दोनों एक साथ काम करते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध पाया गया है।"फिलहाल पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस आरोपी युवक के घर पर भी लोगों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed