फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth gets 20 years imprisonment for kidnapping and rape

Shahdol: पांच साल बाद मिला न्याय, नाबालिग का अपहरण कर दुराचार करने के दोषी को 20 साल की कैद

Sat, 07 Jan 2023 08:56 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याग्निक Updated Sat, 07 Jan 2023 08:56 PM IST
सार

शहडोल में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुराचार करने के मामले में पांच साल बाद ही सही पीड़िता को न्याय मिल गया। पांच साल पुराने मामले में कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाई।

विज्ञापन
Youth gets 20 years imprisonment for kidnapping and rape
न्यायालय - फोटो : file photo

विस्तार

मामा के घर जा रही एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने के मामले में युवक को न्यायालय ने 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। सीधी थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश जयसिंहनगर ने ये फैसला सुनाया।

विज्ञापन


मामले के अनुसार शहडोल के अंतर्गत मीठी गांव निवासी शुभम को धारा 376(3) भादवि में बीस वर्ष का सश्रम कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड एवं धारा 366 भादवि में तीन वर्ष का सश्रम कारावास व एक हजार रुपये अर्थदंड दिया गया है। शासन की ओर से उक्त प्रकरण में सीपी मिश्रा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जयसिंहनगर ने पैरवी की।
विज्ञापन


क्या था घटनाक्रम
संभागीय जनसंपर्क अधिकारी (अभियोजन) नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि 6 दिसंबर 2017 को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में शिकायत दी थी कि उसकी लड़की चार दिसंबर 2017 को अपने मामा के घर लपरी जाने को कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वो न वहां पहुंची और न ही घर वापस आई। सभी जगह तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में पता चला कि एक लड़का शुभम नामदेव उसी दिन से गायब है। लोगों ने बताया कि पीड़िता को शुभम नामदेव के साथ देखा गया था। उसे संदेह है कि उसकी नाबालिग लड़की को आरोपी शुभम नामदेव बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। विवेचना के उपरांत प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत किए गए तर्कों से सहमत होकर आरोपी को सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed