फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth drowned in Pench river of Chhindwara while immersing the idol body not found

Chhindwara: प्रतिमा विसर्जन करने गया युवक पेंच नदी में बहा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, तलाश जारी

Thu, 06 Oct 2022 02:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 02:44 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के चौरई में प्रतिमा विसर्जन करने गया युवकी पेंच नदी में बह गया, घटना के 24 घंटे बाद भी अब तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Youth drowned in Pench river of Chhindwara while immersing the idol body not found
पेंच नदी में बहा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के चौरई के ग्राम मुआरी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने गया युवक पेंच नदी में डूब गया। हादसे के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल गोताखोर लगातार नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव
चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के मुताबिक चौरई क्षेत्र के ग्राम मुआरी में  सार्वजनिक पंडाल की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पेंच नदी में युवक के बहने की घटना सामने आई है। जानकारी लगते ही ग्रामीणों एवं मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर पेंच नदी में बहे युवक की सर्चिंग प्रारंभ की है। लेकिन घटना के 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है, युवक की सर्चिंग मछुआरे एवं गोताखोरों के द्वारा की जा रही है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश
बताया जा रहा है कि युवक अजय वर्मा पिता विष्णु वर्मा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए दोस्तों के साथ पेंच नदी गया हुआ था। तभी वह अचानक गहराई में चला गया और पानी के भंवर में फंसकर बहने लगा। मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह उसे बचा नहीं सके और युवक तेज बहाव में बह गया। त्यौहार के दिन दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, प्रशासन के सुस्त रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed